|
बालाघाट जिले के बैगा बहुल बिरसा अंचल घुम्मर पंचायत के खैरटोला में एक 05 साल के मासूम बच्चे की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मासूम बच्चे को तेज बुखार था, मलेरिया के लक्षण भी थे, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा टीकाकरण नहीं होने से बच्चे बीमार पड़ते रहे। गांव में नल-जल योजनाएं भी बंद पड़ी हुई है और अप्रैल माह से हितग्राहियों को राशन नहीं मिल रहा है। इस कारण ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, बालाघाट से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |