![]() ![]() ![]() ![]()
|
चीताखेड़ा -21 अगस्त। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650 वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिले में समरसता,सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचने के उद्देश्य से श्री गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा शुक्रवार शाम को चीताखेड़ा गांव में पहुंची। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला महामंत्री धन सिंह केथवास,मंडलम प्रभारी राकेश पप्पू जैन,मंडलम अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, सरपंच श्रीमती मंजू जैन,शुभम शर्मा,सह-संयोजक किशन अहिरवार,अनुसुचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, महामंत्री दिलीप सिंह चौहान, विरेंद्र राठौर, जगदीश परमार,उषा सोनी मंडलम मंत्री मुख्य रूप से मौजूद रहे। जैसे ही कलश रथ यात्रा आवरी माताजी दरवाजा इंदिरा आवास कालोनी में स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर पर पहले से ही मौजूद संत रवी दास जी के अनुयायियों ने उत्साह पूर्वक रथ यात्रा में सहभागिता की। और संत रविदास जी के जयकारे लगाए। स्थानीय जन प्रतिनिधियों सरपंच श्रीमती मंजू जैन, सचिव नवीन पाटीदार, छात्रावास अधीक्षक गोरी शंकर पाटीदार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती विमला मांगरिया, मांगीलाल जावरिया सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, हुकमीचंद सोनी, सहायक सचिव विमलेश शर्मा एवं श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश और संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। संत रविदास जी के समरसता ,सामाजिक सद्भाव और समानता के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। इस मौके पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने उपस्थित धर्मालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर संत रविदास जी के आदर्श समरनता, सेवा, समरसता और मानवता का संदेश पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश वंदन रथ यात्रा में संत रविदास जी के जन्म स्थली से माटी कलश में लेकर भ्रमण कर रहे हैं। विधायक श्री परिहार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे देश को परम् वैभव पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भारत को पुनः विश्वगुरु के स्थान पर ले जाएंगे। संत रविदास जी ऐसे ज्ञानी और विद्वान थे कि श्री कृष्ण की दिवानी मीराबाई ने संत रविदास जी को गुरु बनाया।मंडलम प्रभारी राजेश पप्पू जैन ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सरपंच श्रीमती मंजू जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। संत रविदास जी के आदर्श समरनता, सेवा, समरसता और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रातः 9 बजे हिंगोरिया के बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर बाग पिपलिया, झांझरवाडा, धामनिया,सोनियाना, देवियां ग्वाल, कराड़िया महाराज,बमोरा, बमोरी, अरनिया, रामनगर से परिभ्रमण करती हुई चीताखेड़ा पहुंची। संत रविदास जी समरसता और मानवता का संदेश कलश रथ यात्रा का चीताखेड़ा में जहां शुक्रवार का विश्राम है। |