|
पन्ना जिले के नारायणपुरा गांव में जहरीली गैस से पिता-बेटे की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खेत में मोटर सुधारने के लिए करीब 10 से 12 फीट गहरे बोरवेल में उतरे पिता-पुत्र की जहरीली गैस के चलते दम घुटने से दोनों की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, पन्ना से मामले की जांच कराकर मृतकों के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता दिये जाने के संबंध में एक सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। |