|
खरगोन जिले के भगवानपुरा तहसील मुख्यालय के ग्राम पंचायत बड़ी के शिकारिया फालिया में 50 से अधिक बच्चों को उफनाती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नदी पर पुल और सड़क न होने के कारण बच्चों को मजबूरन नदी पार करके स्कूल जाना पड़ता है। साथ ही गांव में कोई बीमार व्यक्तियों व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि को शिकायत की है, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, खरगोन से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |