नीमच। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल नीमच द्वारा किल्लेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्रांगण में हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ सावन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं आराधना के साथ हुई।
महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जोशी ने बताया कि सावन उत्सव के अवसर पर समाज की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान सभी महिलाओं को पौधे वितरित कर उन्हें पौधों की नियमित देखभाल करते हुए बड़ा करने का संकल्प दिलाया गया।
उत्सव में महिलाओं ने प्रकृति और सावन मास के स्वागत-अभिनंदन में हरियाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भक्ति, प्रकृति प्रेम और सामाजिक जागरूकता से सराबोर आयोजन ने सावन की उमंग को और खास बना दिया।
कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ रमा बनवारी शर्मा, तरुणा शर्मा, उपाध्यक्ष ज्योति जगदीश जोशी, सचिव रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति अंबिका जोशी, संजू तिवारी, जया शर्मा, सुधा शर्मा, डॉ. श्वेता पुरोहित, श्वेता डोरिया, शकुंतला जीवन तिवारी, प्रियंका शर्मा, मोनिका शर्मा, अंकिता उपाध्याय, निकिता मनीष शर्मा, मीनू त्रिपाठी, मेघा डोरिया, पारुल पुरोहित, प्रिया दुबे, मेघा व्यास, एडवोकेट श्रद्धा त्रिपाठी, आस्था शर्मा सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सभी महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति के लिए सचिव रेखा शर्मा ने आभार व्यक्त किया।