|
|
राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ रैगिंग होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेजिडेंट्स डॉक्टरों का कहना है कि संस्थान द्वारा उनसे 36-36 घंटे ड्यूटी कराई जाती है, इसका विरोध करने पर प्रैक्टिकल में फेल करने और थीसिस रोकने जैसी धमकियां दी जाती है। इसके साथ ही रेजिडेंट्स डॉक्टरों से रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी समेत कई विभागों के कई वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा महंगे गिफ्ट की मांग की जाती है और निजी सेंटर में कई घंटे काम कराया जाता है। इस कारण रेजिडेंट डॉक्टरों को कई मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, वल्लभ भवन, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |