|
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत बुढ़ा मंडल कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और जिला संगठन के अनुमोदन से यह नई कार्यकारिणी गठित की गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, एवं जिला प्रभारी दिलीप सखलेचा के उच्च मार्गदर्शन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के अनुमोदन उपरांत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष नन्दू कुमावत की सहमति से बुढ़ा मंडल कार्यसमिति की घोषणा की गई है। संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से नवनियुक्त कार्यसमिति में "सुरेश डांगी" को मंडल मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। डांगी के मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और ईष्ट मित्रों में उत्साह देखा जा रहा है। |