|
|
खरगोन जिले के गोगावां थाना अंतर्गत पाडल्वा गवली गांव में एक दलित दूल्हे को मंदिर में जाने से रोके जाने और उसका विरोध करने पर गांव द्वारा परिवार का हुक्का पानी बंद करने का मामला सामने आया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, खरगोन से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |