|
|
मंदसौर : पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब की तस्करी करने वाले भंडारण करने वाले ऐसे तस्करों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी. एस. बघेल एवं अअपु मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा चौकी कचनारा एवं थाना अफजलपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब की तस्करी करने वाले भंडारण करने वाले ऐसे तस्करों के विरूद्ध मुख्बीर सुचना पर कार्यवाही करते कुल करीबन 700 लीटर लहान एवं शराब बनाने के उपकरण नष्टीकरण करने की कार्यवाही मंदसौर पुलिस द्वारा की गई है घटना का संक्षिप्त विवरणः- घटना क्रमांक 01: थाना दलौदा क्षेत्रांतर्गत चौकी कचनारा अवैध शराब के खिलाफ बडी सफलता हाथ लगी है। चौकी क्षेत्र के आक्या उमाहेड़ा गांव में कच्ची शराब बनाने वाले अड्डों पर मंदसौर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए दबिश दी। उक्त कार्रवाई चौकी प्रभारी कचनारा के नेतृत्व में की गई जिसमें पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुनियोजित तरीके से छापा मारा। चौकी प्रभारी कचनारा की जानकारी के अनुसार अवैध शराब बनाने वाले तत्व अपने घरों के पीछे के आसपास गहरी खाइयों और गड्डों में छिपकर कच्ची शराब तैयार कर रहे थे ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। लेकिन पुलिस ने सूझबूझ और रणनीति के साथ इन स्थानों तक पहुंच बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। दबिश के दौरान करीब 200 लीटर लहान (कच्ची शराब बनाने का घोल) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया घटना क्रमांक 02:- थाना अफजलपुर के ग्राम जोगीखेड़ा में मंदसौर पुलिस के द्वारा अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब की तस्करी करने वाले भंडारण करने वाले ऐसे तस्करों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के उददेश्य से मुख्बीर सूचना पर अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब के ठिकानों पर दबिश देते हूये मौके से अवैध कच्ची महुवा शराब बनाने के लिए संग्रहित किया गया कच्चा महुवा करीब 480 लीटर एवम उसको बनाने के उपकरण मौके पर नष्ट किए गए मश्रुकाः- कुल करीबन 700 लीटर लहान एवं शराब बनाने के उपकरण सराहनीय भूमिकाः उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय सऊनि अजय चौहान प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह प्रधान आरक्षक संजीव त्रिवेदी आरक्षक कानसिंह एवं चौकी प्रभारी कचनारा पूर्णिमा सिरोहिया एवं कचनारा चौकी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। रिपोर्ट: वसीम अली |