|
|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के वाहन बेड़े में कल से 8 नए वाहन सम्मिलित होंगे जिनका लोकार्पण कार्यक्रम गुरुवार 30 अप्रैल को शाम 5:30 बजे बंगला नंबर 60 पुरानी नगर पालिका में होगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका की वाहन शाखा प्रभारी उप यंत्री श्री अपर्णा गिरी ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं नपा सभापति श्रीमती वंदना खंडेलवाल,नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करणसिंह परमाल,मंडल अध्यक्ष एवं सभापति श्री दारासिंह यादव, मंडल अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणावत, सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी एवं समस्त सभापति गण पार्षद गणों, नपा स्टाफ व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नवीन वाहनों को लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। वाहन शाखा प्रभारी श्रीमती अपर्णा गिरी ने बताया कि नवीन वाहनों में 5 इलेक्ट्रिक कचरा संग्रहण वाहन व 3 ट्रैक्टर वाहन जनता को समर्पित किये जाएगे । श्रीमती गिरी ने बताया कि इन नए वाहनों के आने से शहर की सफाई व्यवस्था मे और सुधार होगा तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच को अच्छा स्थान प्राप्त हो सकेगा। |