|
|
इंदौर जिले के नामी स्कूलों में 12 से 16 वर्ष तक के बच्चों के एमडी ड्रग जैसी खतरनाक लत के शिकार होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञों के पास हर माह ऐसे कई मामले सामने आ रहे है, जहां अभिभावक अपने बच्चों को काउंसलिंग के लिये लेकर पहुंच रहे है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, इंदौर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |