|
|
इंदौर जिले में हजारों बच्चे गंभीर कुपोषण एवं मध्यम कुपोषण के लक्षण होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोषण किट और आंगनवाड़ी नेटवर्क होने के बावजूद गर्भवती महिलाओं और बच्चों तक पर्याप्त पोषण नहीं पहुंच पा रहा है। इसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, इंदौर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |