|
|
वी.सी. में जनगणना निदेशक ने दिए निर्देश: 5 मई तक 10% और 10 मई तक 40% कार्य पूर्ण करें, प्रदेश में 5.80 लाख से अधिक सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरे गए जनगणना कार्य के आगामी चरण की तैयारियों को लेकर गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना निदेशक मध्यप्रदेश एवं छ.ग.श्री कार्तिकेय गोयल ने प्रदेश के सभी चार्ज अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में 1 मई से प्रारंभ होने वाले जनगणना कार्य के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर श्री संजीव श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद थे। वी.सी. में दिए गए मुख्य निर्देश: एप से एंट्री प्रारंभ: सभी प्रगणक 1 मई से जनगणना के सही एच.एल.ओ. एप को डाउनलोड कर मकानों की एंट्री प्रारंभ करें। डाटा सिंक का कार्य: सभी जनगणना पर्यवेक्षक 5 मई तक डाटा सिंक करने का कार्य प्रारंभ करें। समयबद्ध लक्ष्य: प्रगणकों को 5 मई तक 10 प्रतिशत एवं 10 मई तक 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण करना अनिवार्य है। पोर्टल लॉगिन: सभी चार्ज अधिकारी जनगणना पोर्टल पर स्वयं लॉगिन कर व्यवस्थाओं को अच्छी तरह देख लें। एप लॉगिन संबंधी समस्याओं का समाधान चार्ज स्तर पर ही किया जाएगा। क्षेत्र भ्रमण: सभी चार्ज अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान समय-समय पर भ्रमण कर जायजा लेने के निर्देश दिए गए। सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रगति: वी.सी. में बताया गया कि प्रदेश में सेल्फ एन्यूमरेशन का कार्य सराहनीय रहा है। अब तक 5.80 लाख से अधिक सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरे जा चुके हैं। शत-प्रतिशत सेल्फ एन्यूमरेशन कार्य पूर्ण कराने वाले प्रगणकों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित भी किया जाएगा। अवकाश संबंधी निर्देश:कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देशित किया कि प्रगणक व सुपरवाईजरों का अवकाश संबंधित चार्ज अधिकारियों द्वारा ही स्वीकृत किया जाएगा, चाहे वे किसी भी विभाग के हों। चार्ज अधिकारियों का अवकाश जनगणना अवधि में कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। वी.सी. में उपस्थित अधिकारी: इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, जिला जनगणना अधिकारी श्री पराग जैन सहित सभी एसडीएम एवं चार्ज अधिकारी उपस्थित थे। |