रतलाम / सैलाना/धामनोद। चैतन्य ओदित्य ब्राह्मण समाज की रतलाम एवं सैलाना तहसील स्तरीय बैठक रविवार को धामनोद में आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक कार्यों को गति देने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल शर्मा एवं संभागीय अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया गया।
बैठक में संभागीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने सहभागिता की। समाज के वरिष्ठजन रामचंद्र शर्मा, बद्रीलाल शर्मा, उमाशंकर शर्मा एवं मोहनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में रतलाम तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने, सामाजिक कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने तथा समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।
नवगठित कार्यकारिणी में जिला रतलाम संयोजक विजय शर्मा (रतलाम), महामंत्री अवधेश रावल (रतलाम) तथा परामर्शदाता भगवतीलाल शर्मा (धामनोद) को जिम्मेदारी दी गई। वहीं तहसील संयोजक संजय शर्मा (धामनोद) नियुक्त किए गए।
सह संयोजक के रूप में सुरेश शर्मा (नामली), सुरेशचंद शर्मा (बड़ौदा) एवं नानालाल शर्मा (नामली) को दायित्व सौंपा गया। संगठन मंत्री के रूप में जितेंद्र शर्मा नानाभाई, दयाशंकर जोशी एवं हरीशचंद शर्मा मचुन को जिम्मेदारी दी गई। वहीं परामर्शदाता दिनेशचंद शर्मा (रतलाम) तथा सक्रिय सदस्य शंभूलाल शर्मा (रतलाम) को शामिल किया गया।
समाज की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आमजन एवं समाजबंधुओं तक पहुंचाने के लिए मीडिया एवं प्रचार-प्रसार प्रभारी कृष्ण कुमार शर्मा (आम्बा), सैलाना को दायित्व सौंपा गया। पदाधिकारियों के गठन के साथ ही समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित समाजबंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जितेंद्र शर्मा नानाभाई ने स्वागत एवं संचालन किया। अंत में विकास शर्मा एवं शांतिलाल शर्मा (खरसोड़ा, धार) ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में समाजबंधुओं की उपस्थिति ने संगठन के प्रति सक्रियता और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत