रतलाम
संत शिरोमणि कर्मा बाई की पावन जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक रतलाम में आयोजित की गई इस बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए रतलाम निवासी श्रीमती कुसुम चाहर को राष्ट्रीय महिला इकाई का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया
महिलाओं की उन्नति और शिक्षा के लिए होगा काम
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र जाखड़ ने कहा कि संगठन समाजहित में निरंतर कार्य कर रहा है उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीमती कुसुम चाहर के कुशल नेतृत्व में तेजवीर सेना महिलाओं की उन्नति शिक्षा और उनके सर्वांगीण उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा व मजबूती से कार्य करेगी
माता कर्मा बाई के आदर्शों पर चलने का संकल्प
नवनियुक्त राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समाज के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा
संत शिरोमणि कर्मा बाई की जयंती के पवित्र अवसर पर यह दायित्व मिलना मेरे लिए अत्यंत गर्व और जिम्मेदारी का विषय है माता कर्मा बाई ने समाज में नारी शक्ति और आत्मविश्वास की अलख जगाई थी मेरा मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा सम्मान आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के नए अवसर दिलाना रहेगा हम सब मिलकर समाज को और अधिक सशक्त बनाएंगे
मध्य प्रदेश प्रांतीय इकाई की भी हुई घोषणा
बैठक के दौरान संगठन के प्रांतीय विस्तार पर भी निर्णय लिया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जाखड़ और नवनियुक्त महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कुसुम चाहर ने सर्वसम्मति से जया जाट को राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना भारत की मध्य प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080