|
जिला संवाददाता मुकेश बीजापारी कि रिपोर्ट 7697389976 आगर मालवा, 23 अगस्त/एसडीएम श्री मिलिंद ढोके ने जिले के धर्म प्रेमी बंधुओं, भक्तगणों, माताओं एवं बहनों से आग्रह किया है कि परम्परागत रूप से इस वर्ष भी "राजाधिराज महाराज बाबा श्री बैजनाथ महादेव" की आगर में शाही सवारी राजश्री ठाट-बाट के साथ श्रावण मास के अंतिम सोमवार, आज 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे बाबा श्री बैजनाथ महादेव मंदिर, ग्राम बेटखेड़ा से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्ग - कोटा-उज्जैन रोड, छावनी नाका, झण्डा चौक, रातड़िया तालाब, नाना बाजार, गोपाल मंदिर, सरकार वाड़ा, हाटपुरा, पुराना हॉस्पिटल चौराहा, माधवगंज से पुरानी कृषि उपज मण्डी समिति, आगर में आरती उपरान्त समापन होगा। एसडीएम श्री मिलिंद ढोके ने सभी से "राजाधिराज बाबा श्री बैजनाथ महादेव" की शाही सवारी में अपने-अपने ग्रामों/शहरों के बजरंग ध्वज, भजन मण्डली, झण्डा मण्डली, ढोल, झांकियां, अखाड़े अधिक से अधिक संख्या में लेकर सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
|