|
|
दलौदा। सेन समाज दलौदा तहसील के तत्वावधान में आकोदड़ा माताजी स्थित कालिका माता मंदिर परिसर में पदग्रहण, नियुक्ति पत्र वितरण एवं सेन समाज मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ तहसील अध्यक्ष धनश्याम सेन गेहलोद, युवा तहसील अध्यक्ष सेन प्रकाश परमार (दलौदा) तथा हेयर सैलून संगठन दलौदा तहसील अध्यक्ष शुभम सेन परमार (नगरी) ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और नियुक्ति पत्र प्रदान किए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा दलौदा मंडल अध्यक्ष सुमित सेन, सेन समाज जिला अध्यक्ष बालाराम राठौड़, युवा जिला अध्यक्ष किशोर सेन (मानपुरा), राष्ट्रीय महासभा मध्यप्रदेश एवं राजस्थान प्रभारी सत्यनारायण सेन (उदयपुर), पूर्व युवा जिलाध्यक्ष संजय चौहान (बोलिया), हेयर सैलून संगठन जिला अध्यक्ष मुकेश सेन (बरखेड़ा डागी), जिला सचिव राकेश सेन सम्राट, कर्मचारी संगठन तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश केलवा एवं जिला संरक्षक बाबूलाल पडियार (करनाखेड़ी) सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष श्यामलाल सेन (गुराड़िया शाह), युवा जिला मीडिया प्रभारी गोरधन सेन (गोल्डी), युवा जिला उपाध्यक्ष राहुल सेन (बनी), तहसील मीडिया प्रभारी शिवम सेन (बनी), तहसील उपाध्यक्ष दिनेश सेन (आक्या), चंद्रप्रकाश सेन (दलौदा सगरा), मनोहर सेन (दलौदा), वरिष्ठ कोषाध्यक्ष रामेश्वर परमार (लसूडिया इला), युवा सह सचिव ललित सेन, युवा उपाध्यक्ष सुरेश सेन (भावगढ़), सोशल वर्कर मनीष सेन (बनी), युवा जिला महामंत्री दुर्गेश सेन (करजू), युवा जिला सह सचिव सुनील सेन (करनाखेड़ी), युवा तहसील सचिव हरीश सेन (आकोदड़ा), युवा मीडिया प्रभारी दीपक सेन (बनी), मुकेश सेन (ताजखेड़ी), सोशल मीडिया प्रभारी संतोष सेन (गुराड़िया शाह), सोशल मीडिया सह प्रभारी सागर सेन (एलची), युवा तहसील कोषाध्यक्ष विनोद सेन (दलौदा रेल), श्याम (माउखेड़ी), दिलीप सेन (देहरी), घनश्याम सेन (खोड़ाना), रामप्रसाद सेन (खोड़ाना), महावीर सेन (बनी), हेयर सैलून संगठन जिला उपाध्यक्ष कमलेश गेहलोद (दलौदा), शंभुलाल सेन, अंतिम देवड़ा, ओमप्रकाश खींची, दिनेश सेन, जगदीश सेन, अर्जुन सेन, शांतिलाल सेन, रामचंद्र सेन, जयंतीलाल सेन, बलराम सेन, हरीश सेन, अनिल सेन सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज की एकता, सामाजिक उत्थान, आकस्मिक दुर्घटना सहायता, हेयर सैलून व्यवसाय के रेट निर्धारण तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान कालिका माता के समक्ष समाजजनों ने कपड़ा प्रथा को पूर्णतः बंद करने का संकल्प लिया तथा निर्णय लिया कि भविष्य में केवल मामा एवं ससुर पक्ष की परंपरा का ही पालन किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश भाटी (डीगांव) ने किया। अंत में युवा तहसील अध्यक्ष सेन प्रकाश परमार (दलौदा) ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। रिपोर्ट : विनोद जी धाकड़ |