|
|
चीताखेड़ा । पर्यावरण संरक्षण और हरित बमोरी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आंगनवाड़ी बमोरी केंद्र पर अध्ययन रत छोट-छोटे मासूम बच्चों ने भी अपने छोटे-छोटे कोमल हाथों से आंगनवाड़ी परिसर में कार्यकर्ता केशर देवी रावत के सानिध्य में एक पौधा मां के नाम रोपकर पर्यावरण संरक्षण दिया संदेश। कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी परिसर में फलदार, छायादार विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे रोपे गए। इस दौरान आंगनवाड़ी में अध्ययन रत छोट-छोटे मासूम बच्चों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केशर देवी रावत ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि फलदार पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ पक्षियों और अन्य जीव जंतुओं के लिए भी उपयोगी होते हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |