|
|
सियार महिला पर ही कर रहा अटेक, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा चीताखेड़ा । जीरन तहसील के वन परिक्षेत्र अंतर्गत सुबह जंगली सियार ने गांव की रुख कर लिया,जो आया सामने उसे घायल कर दिया, हमले से 4 लोग घायल हो गए। सियार विशेष कर महिलाओं पर ही अटेक कर रहा है। घायलों को इलाज के लिए नीमच जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ज्ञातव्य है कि सुबह करीब 8 बजे के दरमियान ग्राम राबड़िया निवासी श्रीमती जसोदा बाई पति ओमप्रकाश पाटीदार, उम्र 52 वर्ष कृषि कार्य कर रही थी उसी दौरान अचानक सियार ने हमला कर दिया चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके देवर भगत राम पाटीदार भाभी श्रीमती जसोदा बाई पर हमला किया तो उन्हें बचाने के दौरान वो भी घायल हो गए।वहीं ग्राम केरी के निवासी श्रीमती पुष्पा कुंवर पति गोपाल सिंह, उम्र 30 वर्ष बाड़े में गाय, भेंस का दूध निकाल कर गाय -भेंस का टोकरी में गोबर लेकर फेंकने जा रही थी कि अचानक सियार ने हमला कर दिया चिल्लाने की आवाज सुनकर राजेंद्र सिंह पिता कमल सिंह तोमर उम्र 38 वर्ष बचाने गए तो उक्त महिला को छोड़कर सियार ने उन्हें भी बुरी तरह से घायल कर दिया।सभी घायलों को इलाज हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय नीमच ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जहां राबडिया निवासी देवर भगत राम पाटीदार और भाभी श्रीमती जसोदा बाई को उपचार के बाद गुरुवार को छूट्टी दे दी गई तो वहीं केरी निवासी पुष्पा कुंवर पति गोपाल सिंह तोमर का ईलाज चल रहा है। बताया गया कि सियार महिला को ही निशाना बना रहा है। वन विभाग पहुंचा अस्पताल, जारी की एडवाइजरी.... मामला संज्ञान में आते ही वन विभाग की टीम घायलों का हाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंची। विभाग ने घायलों को शासन द्वारा निर्देशित सहायता राशि की संभावित मदद की गई।वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगली सियार से सतर्क रहें। अकेले खेत या सुनसान जगहों पर न जाएं। यदि सियार दिखाई दे या कोई अप्रिय घटना हो तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें। क्षेत्र में लगातार हो रहे वन्य प्राणी जंगली सियार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |