|
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान आगर मालवा : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने ग्राम पंचायत धनियाखेड़ी, ग्राम लसुड़िया गोपाल में मनरेगा योजना के तहत निर्मित एक बगिया माँ के नाम का अवलोकन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मीना ने हितग्राही श्रीमती गोविंदबाई पति राम प्रसाद से चर्चा कर बगिया के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस बगिया का कार्य स्वीकृत वर्ष 2025-26 में स्वीकृत राशि 2 लाख 70 हजार 782 रुपये से कराया गया है। कलेक्टर ने बगिया में लगाए गए पौधों, उनकी देखभाल, सिंचाई व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण में इसके योगदान के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि एक बगिया माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का सार्थक माध्यम है। उन्होंने हितग्राही को बगिया के पौधों की नियमित देखभाल करने, पौधों का संरक्षण करने तथा अन्य ग्रामीणों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं सतत निगरानी के निर्देश दिए। |