|
चीताखेड़ा । देव गुरु की असीम कृपा से परम् पूज्या सरल स्वभावी विदुषी धृति पूर्णा श्री जी महाराज साहब प.पू.वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी महाराज साहब का चातुर्मास चीताखेड़ा में संघ में स आनंद सम्पन्न हुआ। परम् पूज्या साध्वी भगवंतों का चातुर्मास परिवर्तन का धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम साध्वी भगवंतों ने श्री मुनि सुव्रत स्वामी और चंद्रप्रभ स्वामी जिनालय पहुंच कर भगवान के दिव्य दर्शन कर विहार किया,चातुर्मास परिवर्तन का शुभ प्रसंग(लाभार्थी ) मदनलाल बोहरा के निवास स्थान पर विधि-विधान एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पधारे सभी महानुभावों एवं श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। चातुर्मास परिवर्तन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार कराया गया। मदनलाल जैन के बंगले पर शत्रुंजय तीर्थ की म.सा. की पावन निश्रा में आयोजित भाव यात्रा का भव्य आयोजन किया इस भाव यात्रा में श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं उत्साह के साथ सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। इस प्रकार परम पूज्या साध्वी श्री धृति पूर्णा श्री जी महाराज साहब साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में चातुर्मास परिवर्तन से लेकर शत्रुंजय की भाव यात्रा सभी धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं मंगलमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। सर्वप्रथम गुरुपूजन का लाभ मंदसौर से आए श्रीमती साधना बेन -बसंती श्री माल ने लिया। कांबली का लाभ श्रीमती पुष्पा बेन - मदनलाल बोहरा ने लिया। जैन श्री संघ सचिव अशोक झातरिया, राजेश जैन, अशोक कोठारी, श्री चंद्रप्रभ स्वामी ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील कुमार सगरावत, मनसुख जैन, पंकज जैन, गजेंद्र बोहरा, सुमित बोहरा, संजय झातरिया,विनीत जैन,रोनक बोहरा,आदिश बोहरा, मोहित बोहरा मुख्य रूप से मौजूद थे। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |