|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नवरात्रि पर्व के समापन पर दुर्गा माता की प्रतिमा के विसर्जन के लिए तीन स्थानों पर व्यवस्था की है। इन स्थानों पर 19 व 20 अक्टूबर को नगर पालिका के कर्मचारी तैनात रहेंगे जो श्रद्धालुओं से माता रानी की प्रतिमा प्राप्त कर जल कुंड में विधिवत रूप से पूरे सम्मान के साथ विसर्जित करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद नीमच के कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा दुर्गा माता की प्रतिमा के विसर्जन के लिए नीमच शहर में गोमाबाई रोड स्थित संजीवनी तालाब एवं जयसिंहपुरा रोड स्थित शिव घाट पर तथा बड़ी प्रतिमा एवं आसपास के क्षेत्र के लिए जाजू सागर बांध (हरकिया खाल बांध )पर व्यवस्था की है। कार्यालय अधीक्षक श्री शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित प्रतिमा विसर्जन स्थल पर जाकर ही वहां तैनात कर्मचारियों के माध्यम से माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन करवाये और अन्य किसी स्थान पर जाकर स्वयं के द्वारा मूर्ति विसर्जन का प्रयास न करते हुए नगर पालिका का सहयोग करें और दुर्घटना से बचें. |