|
चीताखेड़ा-16 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र पर्व की भक्ति और उपवास से चीताखेड़ा गांव सहित इन दिनों आसपास का पूरा अंचल सराबोर है। गांव के बस स्टैंड के पास कारा बावजी चौक से लेकर मंदिरों तक गरबा की गूंज सुनाई दे रही है। प्रतिदिन हर शाम गांव के पंडालों में बालिकाएं, महिलाएं और युवतियां रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर मां अंबे की आराधना में झूमती नजर आ रही हैं। अंचल के हर चौक - चौराहे पर सजी भक्ति की महफिल गांव के बजरंग मंदिर भटवाड़ा में और राजीव कालोनी में मां अंबे की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जहां प्रतिदिन गरबा हो रहा है। विशेष आरती के बाद शुरू होने वाले गरबा में बड़ी संख्या में ग्रामीण हिस्सा ले रहे हैं। कारा बावजी चौक पर हो रहा मुख्य आयोजन जय अंबे गरबा मंडल की अगुवाई गांव में आयोजित गरबा कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां गरबा मंडल की अगुवाई में विगत 31 सालों से गरबा महोत्सव मनाते आ रहे हैं इस बार 32 वां गरबा उत्सव मना रहे हैं,हर शाम भव्य आयोजन हो रहा है। मां अंबे की भक्ति में डूबे सैकड़ों ग्रामीण गरबा देखने और खेलने पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल को विशेष विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है, जो भक्तों को आकर्षित कर रहा है।मां के मधुर गीतों की स्वर लहरियों पर आराधिकाएं धिरकते दिख रहे हैं। गरबा महोत्सव समिति के पदाधिकारी ने बताया है कि नवमी पर कन्या पूजन और गरबा नृत्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कार वितरण गरबा उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |