मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल भी बरामद
मंदसौर, 24 सितंबर 2026। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम अवैध स्मैक तथा 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP14MT2956 से अवैध मादक पदार्थ लेकर भावगढ़-दलौदा रोड स्थित ग्राम एलची के कच्चे रास्ते से गुजरने वाला है।
सूचना पर थाना दलौदा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आरीफ पिता इशाक अजमेरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, जिला मंदसौर बताया।
तलाशी में मिली मादक सामग्री
एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये, तथा 1.5 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 हजार रुपये बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये, तथा ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये भी जब्त किया।
पुलिस ने आरोपी आरीफ अजमेरी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी दलौदा उनि. रविन्द्र प्रताप डांगी, सउनि. तेजसिंह डामर एवं थाना दलौदा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर – जसपाल टेलर
प्रदेश मीडिया प्रभारी, मन्दसौर, मध्यप्रदेश
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
हर खबर सबसे पहले | सच्ची खबर – सच्चाई के साथ