![]() ![]() ![]() ![]()
|
कानड़। आर्य समाज के प्रचारक एवं समाजसेवी स्वर्गीय शिव सिंह आर्य की स्मृति में रविवार को आर्य समाज मंदिर, स्वामी दयानंद मार्ग पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी विजय कुमार गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान लोगों की ब्लड जांच, शुगर, बीपी, वजन एवं ईसीजी की जांच निःशुल्क की गई। जांच के दौरान जिन मरीजों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आई, उन्हें चिकित्सकों से परामर्श लेने की सलाह दी गई। शिविर में नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश डीलर, दरबार सिंह आर्य, कवि महेश आर्य, जगदीश आर्य, दिनेश बरेठा, प्रमोद त्रिवेदी, शिव परमार एवं मनीष सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में डॉ. महेश निगवाल एवं डॉ. मनीष शर्मा का विशेष सहयोग रहा। |