रतलाम / सैलाना। धर्मनगरी सैलाना में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर जैन समाज के महान संत एवं सैलाना नरेश प्रतिबोधक ज्ञान तीर्थ परमपूज्य आगमोद्धारक श्री आनंद सागरसूरीजी महाराजा की 152वीं जन्म जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप से मनाई गई । आयोजन को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह देखने को मिला । पूरे नगर में धर्ममय वातावरण के बीच विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
साध्वी वर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी म. सा. श्री विधिता श्रीजी म. सा. एवं श्री प्रभूता श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा की निश्रा में होने वाले इस आयोजन की शुरुआत सुबह 9 बजे भव्य वरघोड़े के साथ होगी। वरघोड़ा छोटा जैन मंदिर सैलाना से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जैन धर्मशाला सैलाना पहुंचा । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं के शामिल हुए ।
वरघोड़े के पश्चात जैन धर्मशाला में मांगलिक प्रवचन एवं विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। संतों एवं साध्वी भगवंतों के प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया । धार्मिक कार्यक्रम के बाद समाजजनों के लिए स्वामीवात्सल्य का आयोजन भी रखा गया ।
समाजजनों आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हुए धर्मलाभ लिया । साथ ही दोपहर 1 बजे तक अपने व्यवसाय प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में सहभागिता की । स्वामीवात्सल्य में भी सभी समाजजनों से पूर्ण सहयोग दिया ।
आयोजन को विशेष धार्मिक स्वरूप देने के लिए सभी श्रावकों से सफेद रंग के तथा श्राविकाओं से केसरिया रंग के वस्त्र पहनकर शामिल हुए ।
श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ सैलाना एवं चातुर्मास समिति 2026 सैलाना की ओर से आयोजित यह जन्म जयंती महोत्सव श्रद्धा भक्ति और सामाजिक एकजुटता का भव्य संदेश दिया ।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत