|
|
दमोह जिले के जिला जेल में दो कैदियों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेल में बंद एक एचआईवी पॉजिटिव कैदी ने दूसरे कैदी को खरोंच दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जेल अधीक्षक, जिला जेल दमोह से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |