|
|
भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की गरिमामयी उपस्थिति में सादगीपूर्ण आयोजन गरोठ। ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा के सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल धाकड़ का जन्मोत्सव उनके मित्रों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों द्वारा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम सादगी, आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने केक काटकर रामदयाल धाकड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रामदयाल धाकड़ अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। उनकी सादगी, व्यवहार कुशलता और समाज के प्रति सकारात्मक सोच ने लोगों के बीच उन्हें लोकप्रिय बनाया है। जन्मोत्सव समारोह में खड़ावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम चरण, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रावत, भाजपा जिला मंत्री डॉ. दयाल रावत सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मित्रगण एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने रामदयाल धाकड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। गरोठ बरखेड़ा गंगासा से विनोद धाकड़ की रिपोर्ट। |