|
|
राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में बकरी चराने गई एक 9 साल की मासूम दलित बालिका के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब मासूम बालिका बकरी चराने के लिए जंगल गई थी, इसी दौरान पड़ोस का एक 12 साल का बालक उसे बहला फुसलाकर जंगल के भीतर ले गया, वहां पहले से मौजूद दो अन्य नाबालिग बालकों ने मिलकर मासूम के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, राजगढ़ से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |