रतलाम जिले के सुखेड़ा चौकी अंतर्गत ग्राम निपानिया से एक युवती के लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी सुखेड़ा पहुंचे और युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
कुछ ग्रामीणों ने आवेदन में ‘लव जिहाद’ की आशंका जताते हुए मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि युवती के अचानक लापता होने से परिजन और ग्रामीण चिंतित हैं तथा पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द युवती को सुरक्षित बरामद नहीं किया गया तो वे आंदोलन और घेराव करने को मजबूर होंगे।
वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उन्हें आवेदन प्राप्त हुआ है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस को सहयोग करें। युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी और तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Crime reporter Jitendra Kumawat
रतलाम न्यूज : निपानिया से युवती लापता, ग्रामीणों में आक्रोश; लव जिहाद की आशंका को लेकर दिया आवेदन