रतलाम / आलोट
जिले में अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुण्डों, निगरानी बदमाशों एवं जिला बदर आरोपियों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरखेड़ा कला रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर गुंडे-बदमाशों और संदिग्ध तत्वों की सघन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर एवं जिला बदर बदमाश नारायण पिता मांगू मालवीय (37 वर्ष), निवासी ग्राम बरखेड़ा खुर्द को उसके घर पर पाया गया। जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/26 धारा 14, 15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति है।
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र कच्छावा, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, राजेश चौधरी एवं शकील का महत्वपूर्ण योगदान रहा
Crime reporter Jitendra Kumawat