शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कलवानी के वरिष्ठ शिक्षक छगनलाल मीणा के सेवानिवृत्त होने पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम द्वारा भावभीना सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान श्री मीणा का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि छगनलाल मीणा ने अपने सेवा काल में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
इस अवसर पर कर्मचारी नेता बसंती लाल मईड़ा, रमेश मईड़ा, प्रभु लाल मईड़ा, नगुलाल निनामा एवं लक्ष्मण सिंह भंवर उपस्थित रहे। अभिनंदन पत्र का वाचन नगुलाल निनामा ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन बसंती लाल मईड़ा ने किया। समारोह का समापन सभी द्वारा श्री मीणा के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना के साथ हुआ।
रिपोर्टर जितेंद्र कुमावत
देश : सेवानिवृत्ति पर शिक्षक छगनलाल मीणा का सम्मान समारोह आयोजित