रतलाम
रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ भारत के पदाधिकारियों ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष नयन बरनवाल, महासचिव भारत भूषण श्रीवास्तव, सलाहकार डॉ. देवेंद्र सिंह, संरक्षक अजय कुमार उपाध्याय एवं मध्यप्रदेश अध्यक्ष पं. ओमप्रकाश ओझा ने संयुक्त संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि बुराइयों के दहन का प्रतीक है।
प्रदेश सचिव पं. प्रदीप जोशी, मीडिया प्रभारी नरेंद्र सोनगरा, प्रचारक राहुल मकवाना, रतलाम जिला अध्यक्ष नीलेश राठौड़, जिला सचिव नवीन पंवार, जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर टांक (बाजना), जिला प्रचारक संतोष बैरागी, लियाकत अली बोहरा एवं इंदौर जिला अध्यक्ष महेश व्यास सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अपील की कि समाज से पाप, अत्याचार और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक आगे आए।
नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार होलिका दहन में बुराइयों का अंत होता है, उसी तरह हम सभी को भ्रष्टाचार रूपी बुराई को भी जड़ से खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने देश में भाईचारा, अमन-शांति और ईमानदारी के रंगों से समाज को रंगने का संदेश दिया।
अंत में संगठन ने समस्त देशवासियों को रंगारंग, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।