सैलाना नगर परिषद द्वारा “स्वच्छ सैलाना, स्वच्छ सुंदर सैलाना” अभियान के अंतर्गत शहर में रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना है, ताकि आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला एवं सीएमओ मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैलाना को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयासरत है तथा इसमें नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है।
अभियान के तहत मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की गई। यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली के माध्यम से कचरे का उचित संग्रहण एवं निपटान सुनिश्चित किया गया। स्वच्छता प्रभारी दीपक गोयर (वार्ड दरोगा) के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की पूरी टीम ने रातभर विशेष रूप से मेहनत कर शहर को साफ-सुथरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नगर परिषद ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि सैलाना को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प सफल हो
रात्रिकालीन सफाई अभियान : स्वच्छ सैलाना, स्वच्छ सुंदर सैलाना की ओर बढ़ता कदम