|
गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तेजतर्रार अंदाज में अर्धशतक जमाए और मात्र 60 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने बेहद आक्रामक खेल दिखाया और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रिपोर्ट : मुकेश पाटीदार |