|
नीमच। भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के अंतर्गत आज सोमवार, 24 अगस्त 2026 को RTC नीमच, केरिपुबल द्वारा मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला A Union Club, नीमच एवं RTC CRPF, नीमच की टीमों के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन RTC नीमच के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार सिंह एवं श्री छोटन ठाकुर की उपस्थिति में किया गया। शुरुआत से ही मुकाबला रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक फुटबॉल का आनंद मिला। मुकाबले में RTC CRPF नीमच की टीम ने A Union Club नीमच को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। RTC CRPF के खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतर तालमेल और अनुशासन के साथ खेलते हुए दोनों गोल दागे। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उपविजेता A Union Club की टीम को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं विजेता RTC CRPF नीमच की टीम को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए। उपविजेता टीम को पुरस्कार श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा, अध्यक्ष नगर पालिका नीमच द्वारा प्रदान किए गए, जबकि विजेता RTC CRPF टीम को श्री प्रमोद कुमार सिंह, प्राचार्य RTC CRPF नीमच द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में श्री प्रमोद कुमार सिंह, प्राचार्य; श्री छोटन ठाकुर; कमांडेंट श्री कुलदीप यादव; उप कमांडेंट श्री बिजेन्द्र कुमार दास; सहायक कमांडेंट; श्री कमल कुमार आचार्य, सहायक कमांडेंट; अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। यह मैत्री फुटबॉल मुकाबला खेल भावना, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के साथ "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना को मजबूत करने वाला आयोजन रहा। Chief Editor : Hemant Gupta - 8959884334, 8959059983 |