|
नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 15 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में बुधवार 21 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में स्पर्धा का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच ए यूनियन व यंग स्टार के बीच खेला गया जिसमे ए यूनियन ने करण पाल व मनोज अहीर द्वारा किए गए गोल के सहारे 2-0 से विजय श्री हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए पदाधिकारी श्री सत्तार खान एवं श्री शंकर रामवाणी ने बताया कि बुधवार को खेले गये प्रथम मैच में अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री गोविंद पोरवाल, श्री हरिबल्लभ मुच्छाल, श्री ओम प्रकाश अग्रवाल सेवा भारती, श्री ईश्वर आहूजा, श्री आनंद तलरेजा,श्री शिव माहेश्वरी, श्री सतीश साहनी, सकल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री यशपाल गुर्जर, श्री संजय पवार उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम का संचालन श्री प्रमोद शर्मा एवं राजेश पप्पू मंगल ने किया! मैच में निर्णायक के रूप में श्री सईदुद्दीन अंसारी, श्री मोहम्मद रईस, मोहम्मद रफीक श्री अब्दुल हमीद ने सेवाएं प्रदान की! इस अवसर पर नपा सभापति श्री नीरज अहीर, पार्षद श्री रामचंद्र धनगर, श्री हुसैन कारपेंटर, श्री साबिर मसूदि, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी श्री विनोद शर्मा, श्री मानसिंह चौहान, मोहम्मद रफीक (रफ्फु ),श्री बैजू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे। |