रतलाम / जावरा । लायन्स क्लब जावरा ने अपने वरिष्ठ सदस्य एवं जावरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ला. डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय का जन्मदिन उनके निवास पर पहुंचकर हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत-सम्मान किया तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर जहां आत्मीयता और उत्साह का माहौल रहा, वहीं लायन्स संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी सामने आई। डिस्ट्रिक्ट 3233 G-1 के द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए एम.जे.एफ. ला. पवन मोदी के नाम पर सर्वसम्मति बन गई।
22 हजार से अधिक लायन सदस्यों वाले मल्टीपल में जावरा के लिए गौरव की बात
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के 22 हजार से अधिक लायन सदस्यों वाले लायन्स मल्टीपल में जावरा विधायक ला. डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय एकमात्र ऐसे लायन साथी हैं, जो विधायक पद पर आसीन हैं। यह उपलब्धि पूरे मल्टीपल के साथ ही लायन्स क्लब जावरा के लिए भी गौरव और सम्मान का विषय है।
वरिष्ठ सदस्यों की पहल से बनी
सहमति, संगठन की एकता को मिली मजबूती
जन्मदिन समारोह के गरिमामयी अवसर पर लायन्स क्लब जावरा के अध्यक्ष ला. सुधीर जैन की अध्यक्षता एवं सचिव ला. संदीप रांका की विशेष उपस्थिति में संगठनात्मक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
विधायक ला. डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, रीजन चेयरमैन एम.जे.एफ. ला. डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय एवं वरिष्ठ पूर्वाध्यक्ष ला. राकेश एम. कोचट्टा के विशेष प्रयासों से डिस्ट्रिक्ट 3233 G-1 के द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए दावेदारी कर रहे एम.जे.एफ. ला. अनिल धारीवाल, एम.जे.एफ. ला. पवन मोदी एवं ला. सजी वर्गीस के बीच आपसी समन्वय स्थापित किया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की संगठनात्मक एकता बनाए रखने की भावना का सम्मान करते हुए एम.जे.एफ. ला. अनिल धारीवाल एवं ला. सजी वर्गीस ने उदारता और बड़े दिल का परिचय दिया। दोनों ने आपसी सहमति से एम.जे.एफ. ला. पवन मोदी के नाम का पूर्ण समर्थन करते हुए अपनी दावेदारी से पीछे हटकर सर्वसम्मति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विधायक डॉ. पाण्डेय ने पुष्पमाला पहनाकर दी शुभकामनाएं
सर्वसम्मति बनने के बाद विधायक ला. डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने ला. पवन मोदी को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं ला. पवन मोदी ने सभी वरिष्ठजनों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ला. अनिल धारीवाल एवं ला. सजी वर्गीस का मुंह मीठा कराकर उनके सहयोग और समर्थन के प्रति कृतज्ञता जताई। साथ ही भविष्य में सभी के साथ मिलकर पूर्ण सहयोग, समर्पण एवं सेवाभाव से संगठनात्मक और सामाजिक सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।
द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए पवन मोदी के नाम पर बनी सर्वसम्मति से लायन्स क्लब जावरा के सदस्यों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस पहल को संगठन में आपसी विश्वास, समन्वय, वरिष्ठजनों के सम्मान और एकजुटता की भावना का प्रेरक उदाहरण माना जा रहा है।
उक्त जानकारी लायन्स क्लब जावरा के सचिव ला. संदीप रांका एवं कोषाध्यक्ष विपिन चौरडिया द्वारा दी गई।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत