• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • देश : रतलाम में पहली बार TCS का कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव, 150 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन, 15 को मिली नौकरी.... SYSITS की पहल से रतलाम, जावरा और इंदौर के विद्यार्थियों के लिए खुला प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनी में रोजगार का रास्ता, संस्थान के सात विद्यार्थियों ने भी मारी बाजी....

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • रतलाम। छोटे शहरों की प्रतिभाओं को अब रोजगार के लिए महानगरों की ओर देखने की मजबूरी नहीं रहेगी। स्थानीय स्तर पर ही देश की प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनियों में करियर बनाने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), रतलाम ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में पहली बार देश की दिग्गज आईटी एवं कंसल्टिंग कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। 23 अक्टूबर को आयोजित इस भर्ती अभियान में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 15 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार पाने का अवसर मिला। इनमें SYSITS रतलाम के सात विद्यार्थी शामिल हैं।

    यह आयोजन केवल एक भर्ती अभियान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रतलाम सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को बड़े कॉर्पोरेट संस्थानों से सीधे जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। खास बात यह रही कि इस अवसर का लाभ केवल SYSITS के विद्यार्थियों को ही नहीं मिला, बल्कि रतलाम, जावरा और इंदौर के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की।

    TCS की आठ सदस्यीय टीम ने पूरी की चयन प्रक्रिया

    भर्ती अभियान के अंतर्गत BPS (Back Office Operations – Data Processing Transactions) पद के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें TCS की आठ सदस्यीय भर्ती टीम ने सहभागिता की। टीम में HR प्रतिनिधि श्रीमती महिमा भदौरिया, श्री निहाल वालेचा, सुश्री आयुषी भार्गव एवं श्री प्रांजल कल्याणे शामिल रहे। वहीं वरिष्ठ प्रबंधक श्री उचित पटेल, श्री सावन कुमार शर्मा, श्री गौरव शर्मा एवं श्री धर्मवीर सिंह ने पैनल सदस्य के रूप में विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया संपन्न कराई।

    SYSITS के सात विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

    संस्थान से चयनित विद्यार्थियों में जिया बैरागी, ईशा कटारिया, पीयूष राणा, नाज़नीन खान, सोनल तंवर, भोलेश्वर बैरागी एवं माहिर खान शेरानी शामिल हैं।
    इसके अलावा शासकीय गर्ल्स कॉलेज रतलाम की मितिशा मीणा, शासकीय भगत सिंह कॉलेज जावरा के अनवर हुसैन, अरिहंत कॉलेज रतलाम के प्रथम राव, दिव्यांश सिंह एवं वेदांशी गेहलोत तथा शासकीय पी.जी. आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज रतलाम की प्रभा सोलंकी का चयन हुआ। इंदौर के महाविद्यालयों से गौतम थड़ा एवं कमलेश प्रजापत ने भी चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की। इस तरह कुल 15 विद्यार्थियों ने TCS में रोजगार पाने की उपलब्धि हासिल की।

    निदेशक के मार्गदर्शन और T&P सेल के प्रयासों से मिली सफलता

    रतलाम में पहली बार TCS जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का भर्ती अभियान आयोजित होना संस्थान के नेतृत्व, प्रबंधन के सहयोग और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट (T&P) सेल की सक्रियता का परिणाम रहा। संस्थान के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन तथा डीन एकेडमिक्स प्रो. गोविंद झंवर के सहयोग से इस पहल को साकार किया गया।

    इस पूरी प्रक्रिया में T&P सेल के समन्वयक प्रो. बलविंदर सिंह गुरदत्ता की अहम भूमिका रही। उन्होंने TCS के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय स्थापित किया। भर्ती अभियान की रूपरेखा तैयार करने से लेकर विद्यार्थियों तक जानकारी पहुंचाने, पंजीयन के लिए प्रेरित करने, प्रचार-प्रसार और नियमित फॉलोअप तक उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही रतलाम, जावरा और इंदौर के विभिन्न महाविद्यालयों तक इस अवसर की जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया।

    प्रबंधन ने दी बधाई, भविष्य में भी जारी रहेंगे प्रयास

    आयोजन की सफलता पर सहसंचालक श्री उमेश शर्मा एवं सहसंचालक श्री वरदान शर्मा ने T&P सेल को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रतिष्ठित कंपनियों को संस्थान तक लाने और विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने संस्थान के प्राध्यापकों, विभिन्न समितियों और SYSITS परिवार के सभी सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

    छोटे शहरों के युवाओं के लिए बड़ी उम्मीद

    TCS का यह भर्ती अभियान रतलाम के शैक्षणिक और रोजगार परिदृश्य के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे यह संदेश भी सामने आया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन, कौशल और अवसर मिलने पर छोटे शहरों के विद्यार्थी भी देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी जगह बना सकते हैं।

    SYSITS का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को डिग्री दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक कौशल, रोजगार के अवसर और बेहतर करियर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर करना है। संस्थान की यह पहल शिक्षा से कौशल, कौशल से रोजगार और रोजगार से सशक्त भविष्य के संकल्प को मजबूत करती है।

    उक्त जानकारी संस्थान के सहसंचालक श्री उमेश शर्मा द्वारा जारी की गई।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत

  • देश : रतलाम में पहली बार TCS का कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव, 150 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन, 15 को मिली नौकरी.... SYSITS की पहल से रतलाम, जावरा और इंदौर के विद्यार्थियों के लिए खुला प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनी में रोजगार का रास्ता, संस्थान के सात विद्यार्थियों ने भी मारी बाजी....

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    रतलाम। छोटे शहरों की प्रतिभाओं को अब रोजगार के लिए महानगरों की ओर देखने की मजबूरी नहीं रहेगी। स्थानीय स्तर पर ही देश की प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनियों में करियर बनाने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), रतलाम ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में पहली बार देश की दिग्गज आईटी एवं कंसल्टिंग कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। 23 अक्टूबर को आयोजित इस भर्ती अभियान में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 15 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार पाने का अवसर मिला। इनमें SYSITS रतलाम के सात विद्यार्थी शामिल हैं।

    यह आयोजन केवल एक भर्ती अभियान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रतलाम सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को बड़े कॉर्पोरेट संस्थानों से सीधे जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। खास बात यह रही कि इस अवसर का लाभ केवल SYSITS के विद्यार्थियों को ही नहीं मिला, बल्कि रतलाम, जावरा और इंदौर के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की।

    TCS की आठ सदस्यीय टीम ने पूरी की चयन प्रक्रिया

    भर्ती अभियान के अंतर्गत BPS (Back Office Operations – Data Processing Transactions) पद के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें TCS की आठ सदस्यीय भर्ती टीम ने सहभागिता की। टीम में HR प्रतिनिधि श्रीमती महिमा भदौरिया, श्री निहाल वालेचा, सुश्री आयुषी भार्गव एवं श्री प्रांजल कल्याणे शामिल रहे। वहीं वरिष्ठ प्रबंधक श्री उचित पटेल, श्री सावन कुमार शर्मा, श्री गौरव शर्मा एवं श्री धर्मवीर सिंह ने पैनल सदस्य के रूप में विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया संपन्न कराई।

    SYSITS के सात विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

    संस्थान से चयनित विद्यार्थियों में जिया बैरागी, ईशा कटारिया, पीयूष राणा, नाज़नीन खान, सोनल तंवर, भोलेश्वर बैरागी एवं माहिर खान शेरानी शामिल हैं।
    इसके अलावा शासकीय गर्ल्स कॉलेज रतलाम की मितिशा मीणा, शासकीय भगत सिंह कॉलेज जावरा के अनवर हुसैन, अरिहंत कॉलेज रतलाम के प्रथम राव, दिव्यांश सिंह एवं वेदांशी गेहलोत तथा शासकीय पी.जी. आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज रतलाम की प्रभा सोलंकी का चयन हुआ। इंदौर के महाविद्यालयों से गौतम थड़ा एवं कमलेश प्रजापत ने भी चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की। इस तरह कुल 15 विद्यार्थियों ने TCS में रोजगार पाने की उपलब्धि हासिल की।

    निदेशक के मार्गदर्शन और T&P सेल के प्रयासों से मिली सफलता

    रतलाम में पहली बार TCS जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का भर्ती अभियान आयोजित होना संस्थान के नेतृत्व, प्रबंधन के सहयोग और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट (T&P) सेल की सक्रियता का परिणाम रहा। संस्थान के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन तथा डीन एकेडमिक्स प्रो. गोविंद झंवर के सहयोग से इस पहल को साकार किया गया।

    इस पूरी प्रक्रिया में T&P सेल के समन्वयक प्रो. बलविंदर सिंह गुरदत्ता की अहम भूमिका रही। उन्होंने TCS के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय स्थापित किया। भर्ती अभियान की रूपरेखा तैयार करने से लेकर विद्यार्थियों तक जानकारी पहुंचाने, पंजीयन के लिए प्रेरित करने, प्रचार-प्रसार और नियमित फॉलोअप तक उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही रतलाम, जावरा और इंदौर के विभिन्न महाविद्यालयों तक इस अवसर की जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया।

    प्रबंधन ने दी बधाई, भविष्य में भी जारी रहेंगे प्रयास

    आयोजन की सफलता पर सहसंचालक श्री उमेश शर्मा एवं सहसंचालक श्री वरदान शर्मा ने T&P सेल को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रतिष्ठित कंपनियों को संस्थान तक लाने और विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने संस्थान के प्राध्यापकों, विभिन्न समितियों और SYSITS परिवार के सभी सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

    छोटे शहरों के युवाओं के लिए बड़ी उम्मीद

    TCS का यह भर्ती अभियान रतलाम के शैक्षणिक और रोजगार परिदृश्य के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे यह संदेश भी सामने आया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन, कौशल और अवसर मिलने पर छोटे शहरों के विद्यार्थी भी देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी जगह बना सकते हैं।

    SYSITS का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को डिग्री दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक कौशल, रोजगार के अवसर और बेहतर करियर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर करना है। संस्थान की यह पहल शिक्षा से कौशल, कौशल से रोजगार और रोजगार से सशक्त भविष्य के संकल्प को मजबूत करती है।

    उक्त जानकारी संस्थान के सहसंचालक श्री उमेश शर्मा द्वारा जारी की गई।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत

  • देश: उज्जैन में कारोबार और निवेश का बड़ा मौका अलखधाम नगर के मंशापूर्ण शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 54 दुकानें-ऑफिस बिकेंगे 4 नवंबर तक ई-निविदा का मौका... फ्री होल्ड आधार पर मिलेगा स्वामित्व, बैंक ऋण के लिए नगर निगम पहली बार देगा एनओसी; बेसमेंट पार्किंग, लिफ्ट और फायर सेफ्टी जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है कॉम्प्लेक्स....

    देश:
    देश   - उज्जैन[01-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: उज्जैन में कारोबार और निवेश का बड़ा मौका अलखधाम नगर के मंशापूर्ण शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 54 दुकानें-ऑफिस बिकेंगे 4 नवंबर तक ई-निविदा का मौका... फ्री होल्ड आधार पर मिलेगा स्वामित्व, बैंक ऋण के लिए नगर निगम पहली बार देगा एनओसी; बेसमेंट पार्किंग, लिफ्ट और फायर सेफ्टी जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है कॉम्प्लेक्स....

    उज्जैन में कारोबार और निवेश का बड़ा मौका अलखधाम नगर के मंशापूर्ण शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 54 दुकानें-ऑफिस बिकेंगे  4 नवंबर तक ई-निविदा का मौका...  फ्री होल्ड आधार पर मिलेगा स्वामित्व, बैंक ऋण के लिए नगर निगम पहली बार देगा एनओसी; बेसमेंट पार्किंग, लिफ्ट और फायर सेफ्टी जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है कॉम्प्लेक्स....
    देश   - उज्जैन[01-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सैलाना जनपद ग्राम लूणी घाटी में आंगनवाड़ी भवन निर्माण की रखी आधारशिला, जनपद अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन.... बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में संपन्न हुआ समारोह....

    देश:
    देश   - रतलाम[01-11-2026]

    सैलाना जनपद ग्राम लूणी घाटी में आंगनवाड़ी भवन निर्माण की रखी आधारशिला, जनपद अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन....  बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में संपन्न हुआ समारोह....
    देश   - रतलाम[01-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: दीपावली पर रतलाम के बाजारों में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 10 नवंबर तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन प्लान.... गणेश देवरी, डालूमोड़ी बाजार, नोलाईपुरा और माणकचौक क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर रहेगी पाबंदी, कई स्थानों पर बनाई पार्किंग व्यवस्था.....

    दीपावली पर रतलाम के बाजारों में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 10 नवंबर तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन प्लान.... गणेश देवरी, डालूमोड़ी बाजार, नोलाईपुरा और माणकचौक क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर रहेगी पाबंदी, कई स्थानों पर बनाई पार्किंग व्यवस्था.....
    देश   - रतलाम[01-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: ब्रेकिंग न्यूज़..... सूखा घोषित होने के बाद भी सैलाना में धड़ल्ले से चल रही हॉल बोरवेल मशीनें, एक ही रात में 4 से 5 हॉल करने की चर्चा जिले को सूखा प्रभावित घोषित करने के बावजूद भूजल का दोहन जारी, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा पानी निकालने का खेल? प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई पर उठे सवाल

    ब्रेकिंग न्यूज़.....  सूखा घोषित होने के बाद भी सैलाना में धड़ल्ले से चल रही हॉल बोरवेल मशीनें, एक ही रात में 4 से 5 हॉल करने की चर्चा  जिले को सूखा प्रभावित घोषित करने के बावजूद भूजल का दोहन जारी, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा पानी निकालने का खेल? प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई पर उठे सवाल
    देश   - रतलाम[01-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में पहली बार TCS का कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव, 150 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन, 15 को मिली नौकरी.... SYSITS की पहल से रतलाम, जावरा और इंदौर के विद्यार्थियों के लिए खुला प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनी में रोजगार का रास्ता, संस्थान के सात विद्यार्थियों ने भी मारी बाजी....

    रतलाम में पहली बार TCS का कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव, 150 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन, 15 को मिली नौकरी....  SYSITS की पहल से रतलाम, जावरा और इंदौर के विद्यार्थियों के लिए खुला प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनी में रोजगार का रास्ता, संस्थान के सात विद्यार्थियों ने भी मारी बाजी....
    देश   - रतलाम[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: 50 साल की सेवा का स्वर्णिम सफर शंकरा आई फाउंडेशन ने मनाई गोल्डन जुबली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली समारोह से जुड़े उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित कई दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद 80 प्रतिशत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा दे रही संस्था

    50 साल की सेवा का स्वर्णिम सफर शंकरा आई फाउंडेशन ने मनाई गोल्डन जुबली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली समारोह से जुड़े उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित कई दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद 80 प्रतिशत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा दे रही संस्था
    देश   - रतलाम[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: करवा चौथ उद्यापन समारोह में 21 दंपतियों ने किया रैंप वॉक, तालियों की गूंज से गूंजा ब्राह्मण बोर्डिंग स्कूल.... सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल का भव्य आयोजन, धार्मिक अनुष्ठान के साथ दांपत्य प्रेम और सामाजिक एकता का दिया संदेश, विभिन्न ब्राह्मण समाजों की महिला अध्यक्षों का किया सम्मान.....

    करवा चौथ उद्यापन समारोह में 21 दंपतियों ने किया रैंप वॉक, तालियों की गूंज से गूंजा ब्राह्मण बोर्डिंग स्कूल....  सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल का भव्य आयोजन, धार्मिक अनुष्ठान के साथ दांपत्य प्रेम और सामाजिक एकता का दिया संदेश, विभिन्न ब्राह्मण समाजों की महिला अध्यक्षों का किया सम्मान.....
    देश   - रतलाम[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम विभाग में बजरंग दल की संगठनात्मक बैठक संपन्न,हितचिंतक अभियान और शौर्य संचलन को लेकर बनी रणनीति..... तीनों जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन विस्तार का संकल्प, प्रांत संयोजक पाटीदार ने दिया मार्गदर्शन....

    रतलाम विभाग में बजरंग दल की संगठनात्मक बैठक संपन्न,हितचिंतक अभियान और शौर्य संचलन को लेकर बनी रणनीति.....  तीनों जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन विस्तार का संकल्प, प्रांत संयोजक पाटीदार ने दिया मार्गदर्शन....
    देश   - रतलाम[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: गांव के युवा गौशाला तक लाते हैं रोटी मेकर मशीन,रोटी बनाकर खिलाते हैं गायों को

    देश:
    देश   - मंदसौर[30-10-2026]

    गांव के युवा गौशाला तक लाते हैं रोटी मेकर मशीन,रोटी बनाकर खिलाते हैं गायों को
    देश   - मंदसौर[30-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: MP में कोचिंग सेंटरों पर सरकार का शिकंजा, 50 या अधिक विद्यार्थियों वाले संस्थानों का पंजीयन अनिवार्य.... अब मनमानी फीस, सुरक्षा में लापरवाही और अव्यवस्थाओं पर होगी निगरानी; CCTV, फायर सेफ्टी, हेल्पलाइन और शिकायत पेटी रखना जरूरी, नियम तोड़ने पर रद्द हो सकता है पंजीयन....

    देश:
    देश   - रतलाम[30-10-2026]

    MP में कोचिंग सेंटरों पर सरकार का शिकंजा, 50 या अधिक विद्यार्थियों वाले संस्थानों का पंजीयन अनिवार्य....  अब मनमानी फीस, सुरक्षा में लापरवाही और अव्यवस्थाओं पर होगी निगरानी; CCTV, फायर सेफ्टी, हेल्पलाइन और शिकायत पेटी रखना जरूरी, नियम तोड़ने पर रद्द हो सकता है पंजीयन....
    देश   - रतलाम[30-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बवाल: पूर्व विधायक और उनके बेटे पर पत्रकार से धक्का मुक्की व अभद्रता का आरोप...

    कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बवाल:
    देश   - मंदसौर[29-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बवाल: पूर्व विधायक और उनके बेटे पर पत्रकार से धक्का मुक्की व अभद्रता का आरोप...

     पूर्व विधायक और उनके बेटे पर पत्रकार से धक्का मुक्की व अभद्रता का आरोप...
    देश   - मंदसौर[29-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सुरक्षित बचपन अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पैरालीगल वॉलंटियर्स की बैठक आयोजित

    सुरक्षित बचपन अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पैरालीगल वॉलंटियर्स की बैठक आयोजित
    देश   - मंदसौर[29-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: शिवगढ़ में प्रस्फुटन समितियों का शक्ति संचय प्रशिक्षण संपन्न, ग्रामीण विकास में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर... जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समितियों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प.....

    देश:
    देश   - रतलाम[29-10-2026]

    शिवगढ़ में प्रस्फुटन समितियों का शक्ति संचय प्रशिक्षण संपन्न, ग्रामीण विकास में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर... जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समितियों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प.....
    देश   - रतलाम[29-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: महिदपुर में देवस्थान भूमि को शासकीय दर्ज करने पर भड़का आक्रोश, दशनामी दत्त सेना ने खोला मोर्चा... ग्राम डोंगला के प्राचीन श्री महादेव मंदिर की भूमि का राजस्व रिकॉर्ड सुधारने की मांग, SDM अजय हिंगे को सौंपा ज्ञापन; चार पीढ़ियों से पूजा-अर्चना कर रहे पुजारी परिवार के सामने आजीविका का संकट.....

    देश:
    देश   - उज्जैन[29-10-2026]

    महिदपुर में देवस्थान भूमि को शासकीय दर्ज करने पर भड़का आक्रोश, दशनामी दत्त सेना ने खोला मोर्चा... ग्राम डोंगला के प्राचीन श्री महादेव मंदिर की भूमि का राजस्व रिकॉर्ड सुधारने की मांग, SDM अजय हिंगे को सौंपा ज्ञापन; चार पीढ़ियों से पूजा-अर्चना कर रहे पुजारी परिवार के सामने आजीविका का संकट.....
    देश   - उज्जैन[29-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर जोर, रावटी में BACs/CACs की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न... विद्यालयों में समान अवसर, समान सहभागिता और जेंडर-संवेदनशील वातावरण विकसित करने पर विशेष फोकस, जनशिक्षकों को गुणवत्ता सुधार के लिए किया प्रेरित....

    सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर जोर, रावटी में BACs/CACs की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न... विद्यालयों में समान अवसर, समान सहभागिता और जेंडर-संवेदनशील वातावरण विकसित करने पर विशेष फोकस, जनशिक्षकों को गुणवत्ता सुधार के लिए किया प्रेरित....
    देश   - रतलाम[29-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin