|
नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कार्यालयीन कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने की दृष्टि से जिले में पदस्थ अधिकारियों के मध्य अतिरिक्त कार्य प्रभार का विभाजन किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है। जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्रसिंह धारवे को जनगणना कार्य, जिला अस्पताल की समस्त व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी तथा बंगला-बगीचा व्यवस्थापन के प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयाड़िया को जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि का प्रभारी अधिकारी तथा जिला नाजिर का प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नीमच श्री अरविन्द डामोर को जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। |