|
आगर-मालवा : आगर के वरिष्ठ पत्रकार श्री बसंत कुमार गुप्ता के गत दिवस असामयिक निधन पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने गुरूवार को उनके निवास पर पहुंचकर स्व.श्री गुप्ता के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी ओर से शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की तथा परिजनों से स्व. श्री गुप्ता के पत्रकारीता एवं सामाजिक जीवन आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री जगदीश चन्द्र मालवीय, थाना प्रभारी श्री नागेश यादव, श्री अरविन्द गुप्ता, श्री गौरव गुप्ता एवं गुप्ता परिवार के सदस्यगण, समाजजन उपस्थित थे। |