|
आगर मालवा : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगर-मालवा जिले की जनपद पंचायत नलखेड़ा के दो वार्डों में जनपद सदस्य पद के लिये उप निर्वाचन के तहत् 29 सितम्बर को होने वाले उप चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुचारू मतदान की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने बुधवार की शाम को नलखेड़ा में जनपद पंचायत के दो वार्डों के उप चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा तथा शासकीय माध्यमिक निपानिया खिंची सहित अन्य स्थानों को भ्रमण किया और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम सुसनेर श्रीमती देवकुंवर सोलंकी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे । |