|
आगर-मालवा, 16 सितम्बर 2026/ कलेक्टर डॉ.शेर सिंह मीना एवं उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता उज्जैन श्री हर्षवर्धन राय के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री गोपाल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान (Special Drive) चलाया जा रहा है। अभियान के तहत् सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री नफीस अहमद खान एवं श्री हरेन्द्र सिंह घुरैया के नेतृत्व में वृत्त आगर एवं सुसनेर क्षेत्र के संवेदनशील ग्रामों एवं स्थानों को चिन्हित कर सघन तलाशी एवं जांच की कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत् 15 सितम्बर 2026 तक की गई कार्रवाई में आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 33 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान 40.64 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा तथा 89 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। इसके साथ ही 2330 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया। जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित मूल्य 2 लाख 58 हजार 250 रुपये है। कार्रवाई आबकारी उप निरीक्षक श्री नरेन्द्रसिंह डामर, श्री वैभव ठाकुर द्वारा की गई। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक श्री दीनबन्धु पाटीदार, श्री सुनील कुमार, श्री गौरव जड़ेजा, श्री भावेश चौहान, श्री योगेन्द्रसिंह पंवार एवं श्रीमती पूजा परमार का सहयोग रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कार्रवाई निरंतर जारी है। जानकारी जिला आबकारी अधिकारी आगर ने दी है। |