|
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति हेमलता अग्रवाल तथा एसडीओपी महोदय जावद श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में 07 वर्ष से NDPS एक्ट के मामले में स्थाई/फरारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंगोली की टीम के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। थाना सिंगोली पुलिस टीम द्वारा माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट जावद के *प्रकरण क्रमांक 07/20 एवं अपराध क्रमांक 164/19 धारा 8/18, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट* में 07 वर्ष से फरार चल रहे *5000 रुपये के इनामी स्थायी गिरफ्तारी वारंटी- पप्पू पिता टेकचंद जाट, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम रूपाखेड़ी, थाना भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)* को थाना भदेसर पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई *सराहनीय भूमिका -* उक्त कार्यवाही में थाना सिंगोली के प्रधान आरक्षक विशाल गंगवाल, आरक्षक अमित सिंह सख्तावत, आरक्षक महेंद्र कछावा एवं थाना प्रभारी भदेसर श्री विनोद मेनारिया, आरक्षक अरविंद, रतन सिंह, आनंद, राजेंद्र की सराहनीय भूमिका रही। |