|
संकल्प सेवा अभियान उत्सव के रूप में मनाया जाएगा सभी जिला मुख्यालयों पर 17 सितंबर को वृहद स्तर पर जलाया जाएगा आशीर्वाद का दीया आगर-मालवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर एवं कलेक्टर्स के साथ बैठक कर दिनांक 17 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे "संकल्प से सेवा अभियान" की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भोपाल से प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश के सभी मान. मंत्रीगण, मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल सहित समस्त अतिरिक्त मुख्य सचिव उपस्थित रहे। जिला आगर-मालवा के एनआईसी स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एसडीएम श्री मिलिंद ढोके सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक वर्चुअल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए . उन्होंने निर्देश दिए कि 17 सितंबर को संकल्प सेवा अभियान के शुभारंभ अवसर पर शाम को 7:00 बजे सभी जिला मुख्यालय नगरीय निकायों के मुख्यालयों, पंचायतों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रेरित कर उनके घरों में दीपक जलाने का वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाए इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और आम जनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए संकल्प सेवा अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक उत्सव के रूप में आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। सभी विभागों को इस अभियान के तहत एक माह का कैलेंडर तैयार का विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। |