• शहर : देश में म.प्र. ही एकमात्र पहला राज्य है, जहां 17 सितम्बर से स्वामित्व योजना के तहत् 50 लाख हितग्राहियों के भू-अधिकार अभिलेख की रजिस्ट्री होगी- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[13-09-2026]
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा संकल्‍प अभियान के तहत सभी लाभार्थियों से 17 सितम्बर को अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर दीवाली मनाने का किया आव्हान्

    प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं लाभ कमाने वाली बन रही है-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आगर-मालवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन  यादव ने कहा है कि प्रदेश की लाडली बहनें लाभ लेने वाली नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही है। नारी सशक्तिकरण केवल नारों से नहीं हो सकता है, इसके लिये प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित  होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, रविवार को आगर-मालवा के परेड़ ग्राउण्ड पर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत् प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों के बैंक खातों में सितम्बर माह की किस्त के रूप में 1835 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करने के बाद आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
     इस मौके पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री  श्री नागर सिंह चौहान, सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक श्री माधव सिंह मधु गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई चौहान, श्री जयदीप पटेल, पूर्व विधायक श्री गोपाल परमार, श्री राणा विक्रमसिंह, जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय भी विशेष रूप से मंचासीन थे। 
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर आगर-मालवा जिले में 255 करोड़ के विभिन्न 50 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना के तहत् दो लाडली लक्ष्मीयों को लाभ पत्र भी प्रदान किये और नन्हीं लाडली लक्ष्मियों को दुलार भी किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप हितलाभ एवं चैक भी वितरित किये। 
    भू-अधिकार अभिलेखों की निःशुल्क रजिस्ट्री 
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में मध्यप्रदेश ही पहला एक मात्र राज्य है, जहां 17 सितम्बर से स्वामित्व योजना के तहत् 50 लाख भू-अधिकार पट्टाधारियों को उनके स्वामित्व की निःशुल्क रजिस्ट्री करवाई जा रही है। जिससे उन्हें पट्टे की जमीन का मालिकाना हक मिल सकेगा। 
    मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रमुख धार्मिक स्थलों के निरंतर विकास एवं वहां श्रृद्धालुओं के लिये सुविधाओं के विस्तार के कारण प्रदेश में धार्मिक पर्यटक एवं श्रृद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। उज्जैन में वर्ष 22-23 जहां 70 लाख श्रृद्धालु आएं थे, जो इस वर्ष बढ़कर 8 करोड़ हो गए है और यह संख्या निरंतर बढ़ रही है। प्रदेश में इस वर्ष 20 करोड़ से अधिक पर्यटक एवं श्रृद्धालु मध्यप्रदेश में आएं है। 

    प्रदेश में 15 हजार यात्री बसें चलाई जाएगी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सुगम परिवहन के लिये गांव-गांव एवं पंचायतों में बसें प्रारंभ की गई है। वर्ष 2030 तक प्रदेशभर में 15 हजार बसें और चलाई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी आमजनों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिलेगी। 

    सेवा संकल्‍प अभियान के शुभारंभ अवसर पर दीपावली मनाएं

    प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्‍प अभियान अन्‍तर्गत आगामी 17 सितम्बर को प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर दीये जलाकर दीपावली मनाने का आव्हान् किया। उन्होंने मंच से उपस्थितजनों और सभी लाभार्थियों से 17 सितम्बर को हर घर पर दीये जलाकर सभी को दिपावली मनाने का संकल्प भी दिलाया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाडली बहनाओं से जो वादा किया है, वह निभाना पड़ेगा। हमारी सरकार बहनों को प्रदान की जा रही मासिक सहायता राशि समय-समय पर बढ़ाती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाडली बहनों का क्या कहना। 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब कल्याण के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है। आज प्रदेश का सिंचाई रकबा 60 लाख हेक्टर से अधिक हो गया है। प्रदेश से दस्यू समस्या का पूरी तरह से उन्मूलन हो गया है। 

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगर जिले में निरंतर औद्योगिक निवेश बढ़ रहा है। लगभग 400 करोड़ के निवेश से आगर में नई औद्योगिक इकाई का काम भी प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चुनिंदा शहरों में विधि महाविद्यालय है, सरकार ने आगर को भी विधि महाविद्यालय सौगात दी है, इससे कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी। 
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने उद्यानिकी, आजीविका मिशन, उद्योग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शित उत्पादों एवं सामग्री के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी श्रेया और अंजली को अपने हाथों से झूला भी झुलाया। लाडली लक्ष्मीयों ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्रीजी का स्वागत् किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने हाथों से लाडली लक्ष्मी श्रेया एवं अंजली को मिठाई भी खिलाई। तत्पश्चात् मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांभ किया। प्रभारी मंत्री श्री चौहान, सांसद श्री सोलंकी, विधायक आगर श्री मधु गेहलोत, विधायक सुसनेर श्री भेरूसिंह परिहार, जिपं अध्यक्ष श्रीमती चौहान, जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं बड़ी माला पहनाकर तथा जिले की ओर से बाबा बैजनाथ महादेव एवं माँ बगुलामुखी की तस्वीर भेंटकर स्वागत किया। 
    प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्रीजी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की दौड़ में काफी आगे निकल गया है। उन्होंने उपस्थित लाडली बहनाओं को सितम्बर माह की राशि खातें अंतरित होने पर बधाई भी दी। 
    सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को आर्थिक संबल एवं सम्मान दिलाने के लिये ही नहीं उनके सशक्तिकरण के लिये भी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्रीजी ने आगर-मालवा को विधि महाविद्यालय की सौगात दी है। साथ ही जिले का विकास के मामले में विशेष ध्यान रखा है। 
    विधायक श्री माधव सिंह मधु गहलोत ने आगर विधानसभा क्षेत्र एवं जिले में हुए विभिन्न विकास कार्यों और प्रोजेक्टों की जानकारी देते हुए कहा कि आगर में प्रदेशभर की लाडली बहनों को सितम्बर माह की राशि मिल रही है, यह आगर के लिये एतिहासिक दिन रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के लिये नई सड़कों, 15 ग्रामीण सड़कों, नये सांदीपनि विद्यालयों की स्वीकृति, नये उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति एवं चार नई गौशालाओं के निर्माण की स्वीकृति के साथ ही बैजनाथ लोक के लिये प्रस्तावित 11 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति तथा नये प्रस्तावित सिंचाई डेम के लिये 77 करोड़ की राशि स्वीकृति की मांग करते हुए मुख्यमंत्रीजी से स्वीकृति का आग्रह किया और उन्हें मांग पत्र भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने विधायक द्वारा दी गई सभी मांगों पर परीक्षण करवाकर स्वीकृति का विश्वास दिलाया तथा चार नई गौशालाओं के निर्माण की स्वीकृति की घोषणा भी की। 
    स्वागत् उद्बोधन में जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने भी जिले में हुए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। अंत में नपा अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
    इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, संभागायुक्त श्री अशीष सिंह, आईजी एवं एडीजीपी श्री राकेश कुमार गुप्ता, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी, सीईओ जिपं श्री बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकारगण तथा बड़ी संख्या में हितग्राही एवं लाडली बहनें उपस्थित थे।
    आयोजन स्थल पर हुआ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
    आयोजन स्थल पर पहुंचकर बड़ी संख्या में मौजूद लाडली बहनों ने करतल ध्वनियों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।  मंच पर प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद डॉ. महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक मधु गहलोत ,जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्ना बाई चौहान, एवं पूर्व विधायको ने स्वागत किया। स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष ओम मालवीय एवं विधायक मधु गहलोत ने मोहन यादव जी का धन्यवाद प्रेषित किया एवं विकासशील कार्यों एवं जिले को मिल रही सौगातो की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

  • शहर : देश में म.प्र. ही एकमात्र पहला राज्य है, जहां 17 सितम्बर से स्वामित्व योजना के तहत् 50 लाख हितग्राहियों के भू-अधिकार अभिलेख की रजिस्ट्री होगी- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[13-09-2026]

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा संकल्‍प अभियान के तहत सभी लाभार्थियों से 17 सितम्बर को अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर दीवाली मनाने का किया आव्हान्