|
प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की आगर मालवा : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगर प्रवास के दौरान बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना कर बाबा बैजनाथ महादेव का अभिषेक किया तथा प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री श्रीनागर सिंह चौहान, विधायक आगर श्री माधव सिंह ‘मधु’ गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह एवं उज्जैन रेंज के आईजी एवं एडीजीपी श्री राकेश कुमार गुप्ता, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी भी मौजूद थे। |