धार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने संगठन को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में अपनी नई टीम का गठन किया है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। नई टीम में अलग-अलग दायित्वों के लिए कुल 30 महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे राजवाड़े, इंदौर संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत एवं जिला प्रभारी सुभाष कोठारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती के अनुमोदन के पश्चात यह घोषणा की गई है।
नई जिला टीम में अर्चना जोशी, पीथमपुर और सीमा रावल, बदनावर को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष के रूप में अल्पना जोशी, अनुसूईया वैष्णव, सीमा जैन, कुसुम जैन और साधना भारती को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला मंत्री पद पर पप्पी मकवाना, सुमित्रा पटेल, ममता पाटीदार, ममता गवली और संध्या शर्मा को नियुक्त किया गया है। संगठन के वित्तीय कार्यों के लिए ललित चौहान कोषाध्यक्ष तथा अनीता बानिया सह-कोषाध्यक्ष बनाई गई हैं।
कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी मंजू महत को कार्यालय मंत्री तथा संगीता मुकाम को सह-कार्यालय मंत्री के रूप में दी गई है।
मोर्चा के प्रचार-प्रसार एवं डिजिटल गतिविधियों को गति देने के लिए दीपिका ठाकुर को मीडिया प्रभारी और मनीषा पाटिल को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी रजनी जयसवाल को मिली है।
इसी क्रम में चेतना पाटीदार को प्रशिक्षण प्रभारी तथा मुस्कान खोड़े को सह-प्रभारी, रचना पाल को मन की बात प्रभारी तथा मीना दुबे को सह-प्रभारी बनाया गया है। आईटी सेल का दायित्व रश्मि सिलोनिया को प्रभारी एवं निमिशा आर्य को सह-प्रभारी के रूप में सौंपा गया है।
इसके अलावा चंदा खरे को लाभार्थी प्रमुख एवं मीनाक्षी राय को सह-प्रभारी, जबकि सुधा शर्मा को योजना प्रचार-प्रसार प्रमुख तथा अनुराधा बोरदिया को सह-प्रमुख नियुक्त किया गया है।
नई टीम की घोषणा के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी संगठन को उम्मीद है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत