• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • सैलाना नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का 103 साल का इंतजार : एक भी पदोन्नति नहीं सिर्फ कागजी कार्रवाई....

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    सैलाना नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का 103 साल का इंतजार
    देश   - रतलाम[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • रतलाम / सैलाना l मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की नगर परिषद सैलाना में सफाई कर्मचारियों और सफाई संरक्षकों की पदोन्नति का मामला एक बार फिर गरमा गया है। 103 साल पुरानी इस नगर परिषद की स्थापना वर्ष 1923 में हुई थी। तब से लेकर आज तक एक भी सफाई कर्मचारी को पदोन्नति न मिलने का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। यदि यह दावा सही साबित होता है तो यह न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही बल्कि सफाई कर्मचारियों के साथ लंबे समय से हो रहे भेदभाव का प्रतीक बन जाता है।

    मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी सूचना पत्र क्रमांक न.प./सी.एम. हेल्पलाइन/2026/3070 दिनांक 10 सितंबर 2026 में बताया गया है कि पात्र सफाई कर्मचारियों एवं सफाई संरक्षकों की पदोन्नति के लिए वर्ष 2025 की स्थिति में वरिष्ठता सूची तैयार कर उसका विधिवत प्रकाशन जनवरी 2025 में किया जा चुका है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि निकाय के सफाई कर्मचारियों एवं सफाई संरक्षकों सहित अन्य सभी संवर्गों के कर्मचारियों के पदोन्नति प्रकरण तैयार कर नगर परिषद पत्र क्रमांक 2549 दिनांक 17 जुलाई 2026 के माध्यम से संभागीय कार्यालय उज्जैन भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद आज दिनांक तक सफाई कर्मचारियों एवं सफाई संरक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी नहीं हुए हैं।

    शिकायतकर्ता श्री दिनेश पारगी (वार्ड क्रमांक 08 नवग्रह मार्ग सैलाना) ने सी.एम. हेल्पलाइन पर शिकायत क्रमांक 39469108 दिनांक 15 जुलाई 2026 दर्ज कराई थी। शिकायत में मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आदेश क्रमांक 3020/1/0621/2026/18-1 तथा 3022/1/0621/2026/18-1 भोपाल दिनांक 09 जुलाई 2026 का हवाला देते हुए कहा गया था कि समस्त निकायों के स्थाई कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं किंतु नगर परिषद सैलाना द्वारा पात्र सफाई कर्मचारियों/सफाई संरक्षकों की पदोन्नति नहीं की जा रही है और न ही शासन आदेशानुसार वरिष्ठता सूची जारी की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी शासन आदेशों की निरंतर अवहेलना कर रहे हैं।

    नगर परिषद के जवाबी सूचना पत्र में कहा गया है कि पदोन्नति नियम 2025 के अनुसार वरिष्ठता सूची जनवरी 2025 में प्रकाशित हो चुकी है और सभी प्रकरण जुलाई 2026 में संभागीय कार्यालय भेज दिए गए हैं इसलिए निकाय द्वारा शासन आदेश की अवहेलना नहीं हुई है। लेकिन शिकायतकर्ता इसे मात्र खानापूर्ति बताते हुए सवाल उठा रहे हैं कि जब वरिष्ठता सूची और प्रकरण भेजने की कार्रवाई हो चुकी है तो पदोन्नति आदेश जारी होने में इतनी देरी क्यों? क्या यह जानबूझकर किया जा रहा है?

    सबसे गंभीर आरोप यह है कि नगर परिषद सैलाना की स्थापना 1923 में स्टेट समय में हुई थी। तब से लेकर आज तक एक भी सफाई कर्मचारी की पदोन्नति नहीं हुई। शिकायतकर्ता इसे इस वर्ग का बड़ा दुर्भाग्य बताते हुए कहते हैं कि मनुवादी विचारधारा वाले अधिकारियों की ओछी मानसिकता के कारण ये कर्मचारी वरिष्ठ पदों पर पदोन्नति से वंचित रखे जा रहे हैं। लोकप्रिय मुख्यमंत्री के शासन आदेशों की निरंतर अवहेलना की जा रही है और अधिकारी-पदाधिकारी शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

    शिकायतकर्ता ने मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि मनुवादी विचारधारा वाले अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के विरुद्ध लोकायुक्त तथा आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से जांच कराई जाए। यदि पदोन्नति प्रक्रिया में जानबूझकर लापरवाही नियमों की अनदेखी या कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पात्र सफाई कर्मचारियों एवं सफाई संरक्षकों के लंबित पदोन्नति आदेश तत्काल जारी कराने की मांग की गई है।

    यह मामला सिर्फ एक नगर परिषद तक सीमित नहीं है। सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति में देरी और भेदभाव के आरोप समय-समय पर विभिन्न निकायों में उठते रहे हैं। शासन स्तर पर पदोन्नति नियमों और आदेशों के बावजूद जमीनी स्तर पर उनका पालन न होना कर्मचारियों में आक्रोश पैदा कर रहा है। सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता का आधार होते हैं। वे बिना किसी भेदभाव के दिन-रात काम करते हैं लेकिन जब उनकी अपनी सेवा शर्तों और पदोन्नति का सवाल आता है तो प्रशासन की उदासीनता साफ नजर आती है।

    नगर परिषद सैलाना का पता Near Ghanta Ghar Square Sailana Pin-457550 है। संपर्क नंबर 07413-278627 और ई-मेल cmoseilana@mpurban.gov.in है। आधिकारिक वेबसाइट www.mpurban.gov.in पर भी जानकारी उपलब्ध है।

    अब बड़ा सवाल यह है कि जब जनवरी 2025 में वरिष्ठता सूची प्रकाशित हो चुकी है और जुलाई 2026 में पदोन्नति प्रकरण संभागीय कार्यालय भेज दिए गए हैं तो सितंबर 2026 तक भी आदेश क्यों नहीं जारी हो पाए? क्या संभागीय कार्यालय उज्जैन में प्रकरण अटके हुए हैं या कोई और अड़चन है? प्रशासन को इस मामले में पारदर्शिता बरतते हुए स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

    शिकायतकर्ता की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और पात्र कर्मचारियों को बिना किसी देरी के पदोन्नति का लाभ मिले। यदि 103 साल पुरानी नगर परिषद में आज तक एक भी सफाई कर्मचारी पदोन्नत नहीं हुआ है तो यह गंभीर प्रशासनिक विफलता है। शासन-प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि सफाई कर्मचारियों को न्याय मिल सके और शासन के आदेशों का वास्तविक पालन सुनिश्चित हो।

    कर्मचारियों का विश्वास प्रशासन में तभी बढ़ेगा जब कागजी कार्रवाई के साथ वास्तविक परिणाम भी नजर आएंगे। सैलाना नगर परिषद और संबंधित संभागीय अधिकारियों से अब इस सवाल का जवाब अपेक्षित है कि पदोन्नति आदेश कब जारी होंगे।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • सैलाना नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का 103 साल का इंतजार : एक भी पदोन्नति नहीं सिर्फ कागजी कार्रवाई....

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    सैलाना नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का 103 साल का इंतजार
    देश   - रतलाम[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    रतलाम / सैलाना l मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की नगर परिषद सैलाना में सफाई कर्मचारियों और सफाई संरक्षकों की पदोन्नति का मामला एक बार फिर गरमा गया है। 103 साल पुरानी इस नगर परिषद की स्थापना वर्ष 1923 में हुई थी। तब से लेकर आज तक एक भी सफाई कर्मचारी को पदोन्नति न मिलने का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। यदि यह दावा सही साबित होता है तो यह न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही बल्कि सफाई कर्मचारियों के साथ लंबे समय से हो रहे भेदभाव का प्रतीक बन जाता है।

    मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी सूचना पत्र क्रमांक न.प./सी.एम. हेल्पलाइन/2026/3070 दिनांक 10 सितंबर 2026 में बताया गया है कि पात्र सफाई कर्मचारियों एवं सफाई संरक्षकों की पदोन्नति के लिए वर्ष 2025 की स्थिति में वरिष्ठता सूची तैयार कर उसका विधिवत प्रकाशन जनवरी 2025 में किया जा चुका है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि निकाय के सफाई कर्मचारियों एवं सफाई संरक्षकों सहित अन्य सभी संवर्गों के कर्मचारियों के पदोन्नति प्रकरण तैयार कर नगर परिषद पत्र क्रमांक 2549 दिनांक 17 जुलाई 2026 के माध्यम से संभागीय कार्यालय उज्जैन भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद आज दिनांक तक सफाई कर्मचारियों एवं सफाई संरक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी नहीं हुए हैं।

    शिकायतकर्ता श्री दिनेश पारगी (वार्ड क्रमांक 08 नवग्रह मार्ग सैलाना) ने सी.एम. हेल्पलाइन पर शिकायत क्रमांक 39469108 दिनांक 15 जुलाई 2026 दर्ज कराई थी। शिकायत में मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आदेश क्रमांक 3020/1/0621/2026/18-1 तथा 3022/1/0621/2026/18-1 भोपाल दिनांक 09 जुलाई 2026 का हवाला देते हुए कहा गया था कि समस्त निकायों के स्थाई कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं किंतु नगर परिषद सैलाना द्वारा पात्र सफाई कर्मचारियों/सफाई संरक्षकों की पदोन्नति नहीं की जा रही है और न ही शासन आदेशानुसार वरिष्ठता सूची जारी की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी शासन आदेशों की निरंतर अवहेलना कर रहे हैं।

    नगर परिषद के जवाबी सूचना पत्र में कहा गया है कि पदोन्नति नियम 2025 के अनुसार वरिष्ठता सूची जनवरी 2025 में प्रकाशित हो चुकी है और सभी प्रकरण जुलाई 2026 में संभागीय कार्यालय भेज दिए गए हैं इसलिए निकाय द्वारा शासन आदेश की अवहेलना नहीं हुई है। लेकिन शिकायतकर्ता इसे मात्र खानापूर्ति बताते हुए सवाल उठा रहे हैं कि जब वरिष्ठता सूची और प्रकरण भेजने की कार्रवाई हो चुकी है तो पदोन्नति आदेश जारी होने में इतनी देरी क्यों? क्या यह जानबूझकर किया जा रहा है?

    सबसे गंभीर आरोप यह है कि नगर परिषद सैलाना की स्थापना 1923 में स्टेट समय में हुई थी। तब से लेकर आज तक एक भी सफाई कर्मचारी की पदोन्नति नहीं हुई। शिकायतकर्ता इसे इस वर्ग का बड़ा दुर्भाग्य बताते हुए कहते हैं कि मनुवादी विचारधारा वाले अधिकारियों की ओछी मानसिकता के कारण ये कर्मचारी वरिष्ठ पदों पर पदोन्नति से वंचित रखे जा रहे हैं। लोकप्रिय मुख्यमंत्री के शासन आदेशों की निरंतर अवहेलना की जा रही है और अधिकारी-पदाधिकारी शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

    शिकायतकर्ता ने मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि मनुवादी विचारधारा वाले अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के विरुद्ध लोकायुक्त तथा आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से जांच कराई जाए। यदि पदोन्नति प्रक्रिया में जानबूझकर लापरवाही नियमों की अनदेखी या कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पात्र सफाई कर्मचारियों एवं सफाई संरक्षकों के लंबित पदोन्नति आदेश तत्काल जारी कराने की मांग की गई है।

    यह मामला सिर्फ एक नगर परिषद तक सीमित नहीं है। सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति में देरी और भेदभाव के आरोप समय-समय पर विभिन्न निकायों में उठते रहे हैं। शासन स्तर पर पदोन्नति नियमों और आदेशों के बावजूद जमीनी स्तर पर उनका पालन न होना कर्मचारियों में आक्रोश पैदा कर रहा है। सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता का आधार होते हैं। वे बिना किसी भेदभाव के दिन-रात काम करते हैं लेकिन जब उनकी अपनी सेवा शर्तों और पदोन्नति का सवाल आता है तो प्रशासन की उदासीनता साफ नजर आती है।

    नगर परिषद सैलाना का पता Near Ghanta Ghar Square Sailana Pin-457550 है। संपर्क नंबर 07413-278627 और ई-मेल cmoseilana@mpurban.gov.in है। आधिकारिक वेबसाइट www.mpurban.gov.in पर भी जानकारी उपलब्ध है।

    अब बड़ा सवाल यह है कि जब जनवरी 2025 में वरिष्ठता सूची प्रकाशित हो चुकी है और जुलाई 2026 में पदोन्नति प्रकरण संभागीय कार्यालय भेज दिए गए हैं तो सितंबर 2026 तक भी आदेश क्यों नहीं जारी हो पाए? क्या संभागीय कार्यालय उज्जैन में प्रकरण अटके हुए हैं या कोई और अड़चन है? प्रशासन को इस मामले में पारदर्शिता बरतते हुए स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

    शिकायतकर्ता की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और पात्र कर्मचारियों को बिना किसी देरी के पदोन्नति का लाभ मिले। यदि 103 साल पुरानी नगर परिषद में आज तक एक भी सफाई कर्मचारी पदोन्नत नहीं हुआ है तो यह गंभीर प्रशासनिक विफलता है। शासन-प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि सफाई कर्मचारियों को न्याय मिल सके और शासन के आदेशों का वास्तविक पालन सुनिश्चित हो।

    कर्मचारियों का विश्वास प्रशासन में तभी बढ़ेगा जब कागजी कार्रवाई के साथ वास्तविक परिणाम भी नजर आएंगे। सैलाना नगर परिषद और संबंधित संभागीय अधिकारियों से अब इस सवाल का जवाब अपेक्षित है कि पदोन्नति आदेश कब जारी होंगे।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आगर में

    देश:
    देश   - आगर मालवा[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आगर में

    मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव  रविवार को आगर में
    देश   - आगर मालवा[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सैलाना नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का 103 साल का इंतजार: एक भी पदोन्नति नहीं सिर्फ कागजी कार्रवाई....

    सैलाना नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का 103 साल का इंतजार:
    देश   - रतलाम[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सैलाना नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का 103 साल का इंतजार: एक भी पदोन्नति नहीं सिर्फ कागजी कार्रवाई....

     एक भी पदोन्नति नहीं सिर्फ कागजी कार्रवाई....
    देश   - रतलाम[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: गणेशोत्सव को लेकर रतलाम पुलिस अलर्ट, आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा... गणेश पंडालों में CCTV, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित प्रवेश-निकास पर जोर — अफवाहों से बचने की अपील...

    गणेशोत्सव को लेकर रतलाम पुलिस अलर्ट, आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा... गणेश पंडालों में CCTV, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित प्रवेश-निकास पर जोर — अफवाहों से बचने की अपील...
    देश   - रतलाम[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • फ्लैट विवाद पर पारस सकलेचा के तीखे सवाल: हाईकोर्ट की रोक के बाद दो बार निरस्ती के विज्ञापन, अब कह रहे फ्लैट निरस्त नहीं होंगे.... पूर्व विधायक बोले—5 अगस्त को गरीबों को फ्लैटों से बाहर निकालने से पहले क्या MIC की अनुमति ली थी? विधायक चेतन काश्यप से पूछा—गरीबों की मदद करने से आपको कौन रोक रहा है?...

    फ्लैट विवाद पर पारस सकलेचा के तीखे सवाल:
    देश   - रतलाम[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • फ्लैट विवाद पर पारस सकलेचा के तीखे सवाल: हाईकोर्ट की रोक के बाद दो बार निरस्ती के विज्ञापन, अब कह रहे फ्लैट निरस्त नहीं होंगे.... पूर्व विधायक बोले—5 अगस्त को गरीबों को फ्लैटों से बाहर निकालने से पहले क्या MIC की अनुमति ली थी? विधायक चेतन काश्यप से पूछा—गरीबों की मदद करने से आपको कौन रोक रहा है?...

     हाईकोर्ट की रोक के बाद दो बार निरस्ती के विज्ञापन, अब कह रहे फ्लैट निरस्त नहीं होंगे.... पूर्व विधायक बोले—5 अगस्त को गरीबों को फ्लैटों से बाहर निकालने से पहले क्या MIC की अनुमति ली थी? विधायक चेतन काश्यप से पूछा—गरीबों की मदद करने से आपको कौन रोक रहा है?...
    देश   - रतलाम[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: ट्रैक्टर-ट्रॉली से 280 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

    देश:
    देश   - मंदसौर[12-09-2026]

    ट्रैक्टर-ट्रॉली से 280 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
    देश   - मंदसौर[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: माननखेड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 280 किलो डोडाचूरा बरामद, 19 लाख का मशरूका जब्त.... रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंदसौर के ताजखेड़ी निवासी 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर से हो रहा था अवैध मादक पदार्थ का परिवहन.....

    माननखेड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 280 किलो डोडाचूरा बरामद, 19 लाख का मशरूका जब्त.... रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंदसौर के ताजखेड़ी निवासी 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर से हो रहा था अवैध मादक पदार्थ का परिवहन.....
    देश   - रतलाम[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जीवन के बाद भी समाजसेवा का संकल्प, एक पुरुष और दो महिलाओं ने लिया देहदान का निर्णय... परिवारजनों की सहमति से मेडिकल विद्यार्थियों को मिलेगा मानव शरीर के अध्ययन का अमूल्य अवसर...

    जीवन के बाद भी समाजसेवा का संकल्प, एक पुरुष और दो महिलाओं ने लिया देहदान का निर्णय... परिवारजनों की सहमति से मेडिकल विद्यार्थियों को मिलेगा मानव शरीर के अध्ययन का अमूल्य अवसर...
    देश   - रतलाम[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: मूक-बधिर विद्यार्थियों के चेहरों पर खिला खुशी का रंग, ड्राइंग बुक और कलर बॉक्स बांटकर किया सेवा कार्य....

    मूक-बधिर विद्यार्थियों के चेहरों पर खिला खुशी का रंग, ड्राइंग बुक और कलर बॉक्स बांटकर किया सेवा कार्य....
    देश   - रतलाम[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: कालूखेड़ा में उमड़ा सैलाना-जावरा-मंदसौर-नीमच का जनसैलाब, महेंद्र सिंह की स्मृति में सेवा का संकल्प.... 9वीं पुण्यतिथि पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, स्वास्थ्य शिविर में 250 की जांच और रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त संग्रह....

    कालूखेड़ा में उमड़ा सैलाना-जावरा-मंदसौर-नीमच का जनसैलाब, महेंद्र सिंह की स्मृति में सेवा का संकल्प.... 9वीं पुण्यतिथि पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, स्वास्थ्य शिविर में 250 की जांच और रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त संग्रह....
    देश   - रतलाम[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: 5 माह से था फरार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    देश:
    देश   - मंदसौर[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: 5 माह से था फरार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    5 माह से था फरार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    देश   - मंदसौर[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: दलोट में 13 ट्रांसफॉर्मरों से कॉपर वायर व ऑयल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    दलोट में 13 ट्रांसफॉर्मरों से कॉपर वायर व ऑयल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    देश   - मंदसौर[12-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में बना आध्यात्मिक रिकॉर्ड, 9 घंटे 11 मिनट तक एकल आरती कर कुलदीप गुरु का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज....

    देश:
    देश   - रतलाम[11-09-2026]

    धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में बना आध्यात्मिक रिकॉर्ड, 9 घंटे 11 मिनट तक एकल आरती कर कुलदीप गुरु का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज....
    देश   - रतलाम[11-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: आस्था को नई शक्ति देने जुटेगा हिंदू समाज श्री गंगा जरिया महादेव मंदिर में 13 सितंबर को होगी बजरंगबली महाराज की पुनः प्राण प्रतिष्ठा.....

    आस्था को नई शक्ति देने जुटेगा हिंदू समाज श्री गंगा जरिया महादेव मंदिर में 13 सितंबर को होगी बजरंगबली महाराज की पुनः प्राण प्रतिष्ठा.....
    देश   - रतलाम[11-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रामद्वारा मंदिर भूमि मामले में नगर परिषद का बड़ा फैसला, अवैध दुकानों पर कार्रवाई की तैयारी.... FIR के बाद 7 दिन का नोटिस दिया गया था नगर परिषद के अनुसार मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार ध्वस्तिकरण की कार्रवाई के संकेत....

    रामद्वारा मंदिर भूमि मामले में नगर परिषद का बड़ा फैसला, अवैध दुकानों पर कार्रवाई की तैयारी....  FIR के बाद 7 दिन का नोटिस दिया गया था नगर परिषद के अनुसार मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार ध्वस्तिकरण की कार्रवाई के संकेत....
    देश   - रतलाम[11-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बिलपांक में विरुपाक्ष महादेव का जलाभिषेक, अच्छी बारिश की कामना

    देश:
    देश   - मंदसौर[11-09-2026]

    बिलपांक में विरुपाक्ष महादेव का जलाभिषेक, अच्छी बारिश की कामना
    देश   - मंदसौर[11-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin