|
आगर-मालवा : मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी "माँ तुझे प्रणाम" योजना के तहत युवाओं को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा कराई जाएगी। योजना में जिले के प्रत्येक विकासखण्ड से 10 युवाओं (05 युवक एवं 05 युवतियाँ)का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आवेदक की आयु 31 दिसम्बर 2027 को 15 से 25 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। चयन में एन.सी.सी., एन.एस.एस., खिलाड़ी, मेधावी छात्र एवं स्काउट वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना में इच्छुक युवा नवीन इंडोर हॉल स्टेडियम परिसर, बस स्टैण्ड आगर स्थित जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में 23 सितम्बर 2026 सायं 5:30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ फिटनेस प्रमाण पत्र, जोखिम प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, मूल निवासी, उपलब्धि प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। अपूर्ण आवेदन तथा पूर्व में इस योजना में यात्रा कर चुके युवाओं के आवेदन मान्य नहीं होंगे। |